Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

खेल मंत्रालय ने पद्म भूषण सम्मान के लिए सिंधु का नाम आगे किया

Published

on

Loading

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के नाम का प्रस्ताव पद्म भूषण सम्मान के लिए भेजा है। ओलम्पिक में पदक जीतने वाली पीवी सिंधु ने हाल के दिनों में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। दरअसल उनके बेहद शानदार खेल की वजह से विश्व बैडमिंटन पटल पर भारतीय झंडा बुलंद हो रहा।

साल 2016 में पीवी ने चाइना ओपन का खिताब जीतकर देश का मान बढ़ा दिया था। इस साल भी उन्होंने अपने चमत्कारी खेल की बदौलत कई खिताब अपने नाम किये हैं। इंडियन ओपन का खिताब जीतने के बाद पीवी सिंधु ने विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया था जबकि अभी हाल में ही उन्होंने कोरिया ओपन का खिताब भी अपने नाम किया है।

 

सुपर सीरीज के अलावा सिंधु ने कई अहम खिताब अपने नाम किया है। सिंधु ने रियो ओलम्पिक में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने के बाद उन्होंने ग्लासगो विश्व चैंपियनशिप में भी रजत जीता। दूसरी ओर बीसीसीआई ने भी इस साल महेंद्र सिंह धोनी का नाम पद्म भूषण सम्मान के लिए प्रस्तावित किया है। विश्व क्रिकेट में माही को एक अलग रूप में देखा जाता है। माही ने भारत के लिए आईसीसी की सभी ट्रॉफियों जीतकर एक नया इतिहास बनाया था। बता दें कि उनकी कप्तानी में साल 2007 में टीम इंडिया ने टी-20 का विश्व कप अपने नाम किया था।

इसके बाद माही की कप्तानी में साल 2011 का विश्व कप भी टीम इंडिया ने जीता था। इतना ही नहीं माही की कप्तानी में टीम इंडिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा किया था। वहीं बैडमिंटन में लगातार पीवी सिंधु देश को सुनहरी कामयाबी दिला रही है। सिंधु शानदार खेल की बदौलत विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में दूसरे पायदान पर काबिज है। साल 2015 में पीवी सिंधु को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। कुल मिलाकर सिंधु के प्रदर्शन से पद्म भूषण सम्मान के लिए उनका दावा मजबूत लग रहा है।

खेल-कूद

कंधे की चोट के कारण 7-10 दिनों तक एक्शन में नहीं दिखेंगे शिखर धवन, कोच ने की पुष्टि

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन कंधे की चोट की वजह से अगले सात से 10 दिनों तक एक्शन से बाहर रह सकते हैं। धवन शनिवार को मोहाली में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह पर सैम करन ने टीम की कप्तानी की थी। पंजाब को इस मैच में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

मैच के बाद टीम के कोच संजय बांगर ने रेगुलर कप्तान शिखर धवन के कंधे की चोट की जानकारी देते हुए कहा कि हमने उन्हें मिस किया क्योंकि उन्हें कंधे में चोट थी। इसलिए, मैं कहूंगा कि वह अगले कुछ मैचों में बाहर ही रह सकते हैं। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि वह ट्रीटमेंट पर कैसा रिएक्ट करते हैं, लेकिन अभी तो ऐसा ही लग रहा है कि वह अगले 7 से 10 दिन तक बाहर रह सकते हैं।

बांगर ने किंग्स की तीन विकेट से हार के बाद कहा, हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि वह उपचार के प्रति कैसी प्रतिक्रिया देता है, लेकिन फिलहाल ऐसा लगता है कि वह कम से कम सात से 10 दिनों के लिए मैदान से बाहर हो सकता है।

धवन की अनुपस्थिति में राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़ पंजाब की टीम की कमान सैम करन के पास थी। जब करन टॉस करने आए तो यह थोड़ा सा चौंकाने वाला फ़ैसला लगा था, क्योंकि जितेश शर्मा ने सीज़न की शुरुआत से पहले चेन्नई में कप्तानों के सम्मेलन में भाग लिया था।

इस संदर्भ में सवाल पूछे जाने पर संजय ने कहा, नहीं.. नहीं..वह (जितेश) उप-कप्तान नहीं हैं। उन्होंने आईपीएल की शुरुआत में कप्तानों के सम्मेलन में भाग लिया था। इसी कारण से लोग उन्हें टीम का उपकप्तान मानने लगे थे। सैम ने पिछले वर्ष भी टीम का नेतृत्व किया था। लेकिन इस सीज़न उन्हें भारत आने में देरी हो गई थी। इसी वजह से हम उन्हें चेन्नई नहीं भेज सके और उनकी जगह पर जितेश को भेजा गया।

ऐसा नहीं था कि जितेश कार्यवाहक कप्तान थे। हम बहुत स्पष्ट थे कि अगर ज़रूरत पड़ी तो सैम करन कप्तानी करेंगे। आईपीएल 2023 के दौरान इसी तरह की स्थिति में, जब धवन को मैदान पर चोट के कारण अस्थायी रूप से बाहर कर दिया गया था। सैम करन ने पीबीकेएस की कमान संभाली थी, और 2 जीत और 1 हार के रिकॉर्ड के साथ तीन मैचों में उनका नेतृत्व किया था।

आईपीएल 2024 में धवन का बल्ले से प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, उन्होंने पांच पारियों में 30.40 की औसत और 125.61 की स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए। पीबीकेएस वर्तमान में छह मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।

Continue Reading

Trending