Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

VIDEO: प्यार की सीमाओं को चुनौती देगा कलर्स पर आने वाला यह शो

Published

on

Loading

नई दिल्ली| टेलीविजन चैनल कलर्स पर ‘तू आशिकी’ और ‘इश्क में मरजावां’ का प्रसारण जल्द होगा। ये धारावाहिक पारंपरिक विधि से हटकर हैं।

‘तू आशिकी’ एक संगीतमय कहानी है, जो निस्वार्थ प्रेम पर आधारित है। इसमें अभिनेता ऋत्विक अरोरा (अहान के रूप में) और जन्नत जुबैर (पंक्ति के रूप में) मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसका प्रसारण शाम 7 बजे होगा ।

https://youtu.be/PzRxOzkDtT8

वहीं ‘इश्क में मरजावां’ में अर्जुन बिजलानी (दीप के रूप में) और अलीशा पंवार (आरोही के रूप में) भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखेंगे और इसका प्रसारण शाम 7: 30 बजे होगा।

दोनों धारावाहिकों का प्रीमियर बैक-टू-बैक 20 सितंबर, 2017 को होगा।

ये सीरियल पारंपरिक तरीकों को ना फॉलों करते हुए थोड़ा अलग विधा से बनाए गए हैं। अभी तक प्यार पर जो भी धारावाहिक बने हैं उन धारावाहिकों से यह धारावाहिक पूरी तरह से अलग होगा ऐसा कलर्स का दावा है। प्यार की सभी मौजूदा सीमाओं और धारणाओं को यह सीरियल चुनौती देगा।

वहीँ इस सीरियल से एक बार फिर से टीवी जगत में दस्तक देने वाली गौरी प्रधान टीवी की उन चुनिंदा एक्‍ट्रेस में से एक हैं। जो अपने पहले ही सीरियल से लोगों के दिलों में छा गईं। सीरियल ‘कुटम्‍ब’ में गौरी मित्तल के किरदार में नजर आई। गौरी प्रधान टीवी की सबसे फेवरेट  बहू और बेटी बन गई थीं।

गौरी और प्रथम (हितेन तेजवानी) की जोड़ी हर किसी को भा गई थी और आगे चलकर यह ऑनस्‍क्रीन जोड़ी की असल जिंदगी में पति-प‍त्‍नी भी बन गए। एकता कपूर के सुपरहिट सीरियल ‘कुटम्‍ब’ और ‘क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी’ में नजर आने के बाद गौरी लंबे समय तक टीवी से दूर रही, लेकिन वह एक बार फिर से लौट कर आ रही हैं।

मासूम से चेहरे वाली गौरी अब बहू बनकर नहीं बल्कि सीरिलय की असली विलेन बनकर नजर आने वाली हैं। गौरी जल्‍द ही नए शो ‘तू आशिकी’ में एक असफल कलाकार की भूमिका निभाने वाली हैं।

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending