Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जेल में अब इस काम में लगा राम रहीम, मिल रही 20 रुपए दिहाड़ी

Published

on

Loading

चंडीगढ़। हरियाणा की रोहतक जेल में बंद बलात्कारी बाबा राम रहीम अब सब्जियां उगाएगा और पेड़-पौधों की छंटाई करेगा। जेल प्रशासन ने उसे बैरक के पास खाली जगह में खेती-बाड़ी का काम दिया है। इसके लिए राम रहीम ने तैयारी शुरू कर दी है। आठ घंटे काम करने के बदले में उसे केवल 20 रुपये प्रतिदिन की दर पर मजदूरी मिलेगी।

50 वर्षीय राम रहीम अपनी दो साध्वियों के साथ रेप के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। एक विशेष सीबीआई अदालत ने 28 अगस्त को उसे बलात्कार के दोनों मामलों में 10-10 साल की यानी 20 साल की सजा सुनाई थी। जेल में उसका कैदी नंबर 1997 है।

हरियाणा के डीजीपी (जेल) केपी सिंह ने मंगलवार को पंचकूला में कहा कि राम रहीम की बैरक से लगा एक छोटा सा जमीन का टुकड़ा है जहां वह सब्जी उगाएगा। उन्होंने कहा कि वह अपना काम पहले ही शुरू कर चुका है। वह जो भी उगाएगा, उसका इस्तेमाल जेल की मेस में किया जाएगा।

रेपिस्ट गुरमीत राम रहीम अब जेल में हरी मिर्च, टमाटर, गोभी, भिंडी और बैंगन जैसी सब्जियां उगाएगा। अब राम रहीम दिन भर खेतों में काम करेगा और बदले में उसे 20 रुपये रोज मिलेंगे।

बता दें कि यह वही राम रहीम है जो अपने भक्तों को कभी लाखों-करोड़ों में सब्जियां बेचता था। डेरे के अंदर बनी सब्जियों को सिर्फ हाथ लगाकर बलात्कारी बाबा उसके अमृत हो जाने का दावा करता था और उसके आडंबर को उसके भक्त मान भी लेते थे।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending