Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पेट्रोल को लेकर घिरी मोदी सरकार, मंत्री बोले- दिवाली तक गिरेंगी कीमत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में इन दिनों पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार निशाने पर है। अब इस मुद्दे पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का बयान आया है कि पेट्रोल, डीजल के दाम अगले महीने दिवाली तक नीचे आ सकते हैं।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

पेट्रोलियम मंत्री ने ऑयल कंपनियों के मुनाफे के बारे में बताया कि यह सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता है। प्रधान ने रिफाइनरी ऑयल के दाम में तेजी की वजह यूएस में आई बाढ़ को बताया जिसकी वजह से ऑयल प्रॉडक्शन में 13 फीसदी की कमी आई है। प्रधान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है पेट्रोल-डीजल जल्द ही जीएसटी के दायरे में आ जाएगे। इससे ग्राहकों को काफी फायदा होगा।

बता दें कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कई राजनीतिक दलों ने मोर्चा खोल रखा है। मंगलवार को मुंबई कांग्रेस ने सडक़ पर उतर कर प्रदर्शन का कार्यक्रम है। पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मुंबई के 75 पेट्रोल पंपों पर सुबह 10 से 12 बजे और शाम को 4 से 7 बजे के बीच प्रदर्शन करेंगे। सोमवार को एनसीपी ने भी प्रदर्शन किया था।

कीमत में दैनिक आधार पर समीक्षा के बाद तेल कीमतों में तीव्र वृद्धि को लेकर विपक्षी दलों की आलोचना के बीच पेट्रोलियम मंत्री प्रधान की यह टिप्पणी आई है। सरकार ने हाल ही में ईंधन के दाम की दैनिक आधार पर समीक्षा करने की मंजूरी दी थी।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मोदी सरकार पर एक ट्वीट के जरिए सवाल दागा था। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि अगर पेट्रोल के दाम बढ़ाना गरीबों के हित के लिए है तो गैस की सब्सिडी क्यों खत्म की जा रही है? उन्होंने पूछा है कि क्या टूव्हीलर की तरह क्या गैस सिलेंडर वाले भी अमीर हैं?

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending