Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनुष्का शर्मा के लिए प्रियंका बनीं प्लैबैक सिंगर

Published

on

priyanka-anushka

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में जल्द ही दो जबरदस्त हिट अभिनेत्रियों की जुगलबंदी देखने को मिलेगी। फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अनुष्का चोपड़ा के लिए गाना गाया है।

प्रियंका चोपड़ा ने पहले भी अपनी गायकी की प्रतिभा को साबित किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने एक एल्बम में भी गीत गाया था लेकिन अब प्रियंका पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म में प्लेबैक सिंगिंग करने जा रही हैं। प्रियंका ने ज़ोया अख्तर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के टाइटल ट्रैक के लिए अपनी आवाज दी है। यह गाना फरहान अख्तर के साथ डूएट है। इस गाने में प्रियंका और अनुष्का दोनों होंगी। इस गाने को विदेश में क्रूज पर शूट किया गया है। अनुष्का को प्रियंका के गाने पर लिप-सिंकिंग करने में कोई दिक्कत भी नहीं आई।

गौरतलब है कि ‘दिल धड़कने दो’ में प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा के अलावा रणवीर सिंह, फरहान अख्तर और अनिल कपूर ने भी काम किया है। यह फिल्म 5 जून को प्रदर्शित होगी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending