Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

‘युवराज’ से ‘महाराज’ बनने को तैयार राहुल, बस तारीख का ऐलान बाकी

Published

on

Loading

हैदराबाद। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अगले ही महीने पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। बस तारीख का ऐलान होना बाकी है। वह जल्द ही मौजूदा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की जगह लेंगे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी आंतरिक चुनाव प्रक्रिया के जरिए पार्टी अध्यक्ष बनना पसंद करेंगे। इतना ही नहीं मोइली ने इस बात के संकेत भी दिए कि राहुल अगले महीने ही कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं।

मोइली ने कहा है कि अंदरूनी चुनाव से राहुल को अध्यक्ष चुना जा सकता है और अगले महीने तक वो पार्टी अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं। बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी ने बयान दिया था कि अगर पार्टी की इच्छा होगी तो वो अध्यक्ष बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल का नई जिम्मेदारी संभालना पार्टी के लिए तस्वीर का रुख बदलने वाला होगा। मोइली ने कहा कि राहुल को तत्काल कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालना चाहिए। यह पार्टी के लिये अच्छा है, देश के लिए भी अच्छा है।

कांग्रेस की संभावनाओं को बेहतर करने के लिये क्या कुछ किए जाने की जरूरत है, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद राहुल को एक निश्चित समय अंतराल के अंदर पार्टी के राज्य प्रभारियों को लेकर बदलाव करने चाहिए और राज्यों में संगठन की हालत को जमीनी स्तर पर बदलना चाहिए।’

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending