Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ब्रिटनी अपने प्रेमी से हुई प्रेरित

Published

on

ब्रिटनी-स्पीयर्स,चार्ली-एबरसोल,फीमेलफर्स्ट-डॉट-को-डॉट-यूके,तकनीक,चार्ली,साफ-सुथरी,लॉस-वेगास

Loading

लॉस एंजेलिस | ब्रिटनी स्पीयर्स अपने प्रेमी चार्ली एबरसोल से प्रेरित होकर ध्यान लगाने लगी हैं। वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, ब्रिटनी ने अपने प्रेमी से प्रेरित होकर खुद को शांत रखने के लिए ध्यान लगाने की प्राचीन तकनीक को अपना लिया है।

एक सूत्र ने पत्रिका ‘लाइफ एंड स्टाइल’ को बताया, ब्रिटनी ने जबसे ध्यान लगाना शुरू किया है, वह काफी शांत नजर आती हैं। चार्ली को ध्यान लगाना बेहद पसंद है, वह हमेशा अपनी मदद खुद करने और एक साफ-सुथरी जीवन शैली अपनाने के पक्षधर रहे हैं। उनका ब्रिटनी पर अच्छा प्रभाव पड़ा है। दो बेटों सीन (9) और जेडेन (8) की मां ब्रिटनी (33) अपने लॉस वेगास कॉन्सर्ट से पहले हर रोज कुछ समय ध्यान लगाने में देने लगी हैं। सूत्र ने बताया, “ब्रिटनी हर प्रस्तुति से पहले खुद को शांत रखने के लिए 15 मिनट के लिए ध्यान लगाती हैं।”

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending