Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पुलिसिया डंडे के जोर के बाद जला जयुपर, चार क्षेत्रों में कर्फ्यू, इंटरनेट भी बंद

Published

on

Loading

जयपुर। राजस्थान की राजधानी के रामगंज इलाके में शुक्रवार रात पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच जमकर झड़प हुई। जो बाद में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। मीडिया रिपोटर््स के मुताबिक पुलिस द्वारा एक दंपति की पिटाई की गई, जिससे आम लोग भडक़ उठे और उन्होंने पुलिस पर हमला बोल दिया। इस संघर्ष में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मामले को बढ़ता देख प्रशासन ने जयपुर के चार थानों में कफ्र्यू लगा दिया गया है। साथ ही इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।

रामगंज चौपड़ के पास सडक़ लगने वाले ठेलों से रोड जाम होने की शिकायत पर रामगंज पुलिस अतिक्रमण हटवाने के लिए गई थी। इस दौरान पास घाटगेट का रहने वाला साजिद पत्नी और बेटी के साथ बाइक से जा रहे थे। उनका आरोप है कि वहां खड़े पुलिसकर्मी का उनकी पत्नी और बेटी को डंडा लग गया। इसके बाद पुलिसकर्मी से कहासुनी हो गई।

रात करीब 9 बजे युवक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा था। तभी रामगंज थाने के सामने भीड़ इकट्टी होना शुरू हो गई। थाने के बाहर आक्रोशितों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के दौरान ही भीड़ में से कुछ ने थाने पर पथराव किया और ट्रांसफॉर्मर में आग लगा दी। भीड़ ने थाने के बाहर खड़ी चार गाडिय़ों को भी आग के हवाले कर दिया। साथ ही एक दर्जन पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।

हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, साथ ही हवाई फायरिंग भी की। खबरों के अनुसार इस झड़प में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है और करीब दस बुरी तरह से जख्मी हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। हिंसा बढ़ती देख रामगंज, गलता गेट, बड़ी चौपड़, मानक चौक और सुभाष चौक पुलिस थाना क्षेत्र में कफ्र्यू लगाया गया है। तनाव की स्थिति को देखते हुए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

Continue Reading

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending