Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘ऊंची है बिल्डिंग’ में वरुण संग जैक्लीन और तापसी लगा रहीं बोल्डनेस का तड़का

Published

on

Loading

बॉलीवुड में रीमेक फिल्मों का दौर चालू है और इस टाइम जो फिल्म सबसे ज्यादा सुर्खियों में है वो वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘जुड़वा 2’। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘जुड़वा’ की रीमेक इस फिल्म के गाने आ रहे हैं जो पुरानी फिल्म से ही लिए गए हैं। इस फिल्म का नया गाना ‘ऊंची है बिल्डिंग’ भी रिलीज हो गया है।

इस गाने में वरुण शानदार डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं और जैकलीन फर्नांडीज और तापसी पन्नू बोल्डनेस का तडक़ा लगा रही हैं। वरुण दोनों एक्ट्रेसेस के साथ इश्क लड़ाते नजर आ रहे हैं। गाने में वरुण धवन और दोनों एक्ट्रेसस की बेहतरीन केमिस्ट्री दिखाई पड़ी है। गाने में डांस के मूव्स किसी को भी थिरकने पर मजबूर कर सकते हैं।

सलमान खान और करिश्मा कपूर स्टारर जुड़वा 2 का ये रीमेक सॉन्ग है। लोगों ने न केवल इस फिल्म को बल्कि फिल्म के गानों को खूब पसंद किया था। अब देखना है कि ऊंची है बिल्डिंग…और टन टना टन टन टारा…गानों में सलमान और करिश्मा की जोड़ी के दीवाने हुए दर्शक वरुण, जैकलीन और तापसी को कितना सिर-आंखों पर बैठाते हैं।

इस गाने की खासियत यह है कि ओरिजनल की अच्छी चीजों को इसमें बदला नहीं गया है। इसमें अन्नू मलिक की आवाज भी आप सुन सकते हैं। यह फिल्म इस महीने रिलीज होने वाली है। इसीलिए फिल्म का प्रचार जोर पकड़ रहा है। पिछले बुधवार को इसकी शुरुआत नए पोस्टर के लॉन्च से हुई थी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending