खेल-कूद
श्रीलंका में भारतीय क्रिकेटर की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत
नई दिल्ली। श्रीलंका में अंडर-17 भारतीय क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई है। क्रिकेटर का नाम नरेंद्र सोढ़ा है। बताया जा रहा है कि सोढा मंगलवार को अपने साथी खिलाड़ियों के साथ स्विमिंग पूल में गया था, जहां से थोड़ी देर बाद उसके साथी वापस लौट आए लेकिन वह वहीँ रुका रहा। करीब एक घंटे बाद होटल स्टाफ ने देखा कि उसकी बॉडी स्विमिंग पूल में तैर रही है।
श्रीलंका के संडे टाइम्स की खबर के मुताबिक, पूल में डूबे उस क्रिकेटर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रागामा टीचिंग अस्पताल में रखा गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।
बता दें कि इस साल के शुरुआत में अंडर -19 भारतीय क्रिकेट टीम के फिटनेस ट्रेनर राजेश सावंत को मुंबई के एक निजी होटल में मृत पाया गया था। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला था कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।
खेल-कूद
आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम
रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।
सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।
बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।
-
फैशन39 mins ago
बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश