Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

शादी की रात ऐसा क्या कहा दूल्हे ने जिससे दूल्हन ने लगा दी छत से छलांग

Published

on

Loading

शादी जिसे दो संबंधो नहीं, बल्कि दो दिलों का मेल कहते है इस प्यार भरे रिश्ते की शुरुआत ‘शादी’ नामक संस्था से ही होती है। पर जब इन रिश्तों में प्यार की जगह लालच पनपने लगे तब इन रिश्तों का असल ज़िन्दगी में कोई मकसद नहीं रह जाता यह मात्र दिखावा भर रह जाते है। जिसका अंजाम कभी-कभी बेहद बुरा साबित हो जाता है।

दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाबाद में शादी टूटने का एक अजीबोगरीब मामला सुनने में आया है। यहां दूल्हे पक्ष ने लड़की को ‘मोटी’ बताकर शादी करने से इंकार कर दिया।

पुलिस द्वारा जांच करने पर एक और सच्चाई सामने आई तब पता चला कि वर पक्ष वधु पक्ष से दहेज में लग्जरी गाड़ी की डिमांड कर रहा था, इस डिमांड को वधु पक्ष ने मानने से इनकार कर दिया था।


डिमांड पूरी ना होने पर लड़के वालों ने लड़की को मोटी बताकर जब शादी तोड़नी चाही तो होने वाली दुल्हन ने छत से छलांग लगा दी।

जानकारी के मुताबिक साहिबाबाद की शालीमार गार्डन कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी दिल्ली के त्रिलोक नगर में रहने वाले एक युवक से नवंबर 2016 में तय की थी।

शादी तय होने के बाद से ही दूल्हा पक्ष लगातार दहेज में लग्जरी गाड़ी की डिमांड कर रहा था। इस दौरान गोद भराई और सगाई वगैरह की रस्में भी हुईं। इन सबके बीच नवंबर 2017 में शादी होना तय हो गया।

गुरुवार को जब लड़की वाले बेटी के ससुराल पहुचें तो बातचीत के दौरान लड़के वालों ने एक बार फिर दहेज में लग्जरी गाड़ी की डिमांड की।

इस पर लड़की के पिता ने साफ शब्दों में कह दिया कि वो शादी में गाड़ी नहीं दे सकते। इसके बाद लड़के के परिजनों ने शादी तोड़ने के लिए बहानेबाजी शुरू कर दी।

लड़की के भाई का आरोप है कि दूल्हे की बहन ने कहा, ‘लड़की मोटी है, वो उसके भाई के साथ डांस कैसे करेगी?’ यह सब बातें लड़की ने सुन ली और मकान की पहली मंजिल से छलांग लगा दी।

फिलहाल, लड़की काफ़ी चोटों के बाद भी अभी सही सलामत है और अस्पताल में भर्ती है वहीँ लड़की के माँ-बाप ने इस मामले के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

 

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending