Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘शुभ मंगल सावधान’ रिव्यू: बेहद चुटीले से सजी फुल एंटरटेनर मूवी

Published

on

Loading

मर्द को कभी दर्द नहीं होता, यह कहावत तो आपने सुनी होगी, लेकिन मर्द की मर्दानगी से जुड़े सवालों को बेहद चुटीले अंदाज में छूती इस फिल्म में लीड कैरेक्टर आयुष्मान मर्द की नई परिभाषा बताती है कि मर्द वह होता है, जो ना दर्द देता है और ना किसी को देने देता है।

शुक्रवार को एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के अभिनय से सजी फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ दर्शकों के सामने आ गई। यह फिल्म मर्दों में होने वाली समस्या के विषय पर आधारित है। इस मुद्दे पर शायद ही किसी भी पुरुष को बात करते देखा गया हो। जमकर हंसी मजाक और चुटीले संवादों के बीच इस फिल्म के साथ एक अहम संदेश देने की कोशिश की गई है।

दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय परिवार की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना व अभिनेत्री भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। आयुष्मान खुराना इस फिल्म में मुदित जोशी व भूमि पेडनेकर मुदित जोशी की सहकर्मी सुगंधा का किरदार निभा रही हैं।

दोनों के बीच रिश्ता कायम होता है। इसी सब के बीच मुदित को मेल परफॉर्मेंस एनजाइटी की समस्या सामने आती है। यह तब पता चलता है जब कई मौकों पर मुदित और सुगंधा करीब आने की कोशिश करते हैं। मुदित सुगंधा को निराश करता है।

फिल्म में मुदित जोशी व सुगंधा का परिवार दिल्ली में शादी का खर्च बचाने के लिए ऋषिकेश में शादी रचाने आता है। इस बीच जब मुदित की समस्या सामने आती है तो सुगंधा के घरवाले शादी से मना करते हैं, लेकिन मुदित को शादी करनी है तो सिर्फ सुगंधा से। यहां सुगंधा हर मौके पर मुदित का साथ देती है, और उसकी ताकत बनती है।

आयुष्मान खुराना अपने हर किरदार को बखूबी पर्दे पर निभाना जानते हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक बार फिर से इस बात को साबित कर दिया है। वहीं भूमि की बात करें तो वह अपने हर किरदार के साथ कुछ नया और बेहतरीन करती जार ही है। इस बार भी उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending