Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उप्र : मोटरसाइकिल से सड़क पर गिरे वृद्ध पर चढ़ा गिट्टी लदा ट्रक, मौत

Published

on

Loading

बकेवर, (फतेहपुर), 31 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पुत्र की ससुराल जा रहे एक 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रक से कुचलकर घटनास्थल पर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे घाटमपुर थाना के बिरहर चौकी क्षेत्र के ग्राम हस्कर निवासी 65 वर्षीय रामखेलावन पाल अपने पुत्र के साढ़ू राजकुमार के साथ मोटरसाइकिल से अपने पुत्र संतोष पाल की ससुराल जगन्नाथ पुर थाना मलवां जा रहे थे जैसे ही वह बकेवर तिराहे पर पहुंचे तो रामखेलावन मोटरसाइकिल से सड़क पर गिर गया। उसी समय जहानाबाद की तरफ से गिट्टी लदे अज्ञात ट्रक ने रौंद डाला और गाड़ी सहित निकल भागा।

घटना स्थल पर ही रामखेलावन की हुई मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending