Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यूरोपीय संघ ने श्रीलंका से नहीं हटया प्रतिबंध

Published

on

यूरोपीय,श्रीलंका,मछली,प्रतिबंध,ईसी,मत्स्य,संतुष्ट,व्यापार

Loading

कोलंबो | यूरोपीय संघ (ईयू) ने श्रीलंका से मछली के निर्यात पर लगा प्रतिबंध अभी नहीं हटाया है। प्रतिबंध 14 जनवरी को श्रीलंका पर गहरे जल में मछली पकड़ने से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय नियमों के उल्लंघन के आरोप में लगाया गया था। यहां यूरोपीय संघ के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यूरोपीय आयोग (ईसी) ने पिछले सप्ताह ब्रसेल्स में श्रीलंका के विदेश मंत्री मंगला समरवीरा के साथ इस मुद्दे पर बेहद रचनात्मक वार्ता की थी।
यूरोपीय संघ ने कहा कि इस बात पर सहमति बनी है कि श्रीलंका अपने मत्स्य पालन क्षेत्र के प्रबंधन और नियमन को मजबूत करने के लिए कई कड़े कदम उठाएगा।  यूरोपीय संघ ने कहा, “एक बार जब यूरोपीय आयोग श्रीलंका द्वारा उठाए गए कदमों से संतुष्ट हो जाएगा, तो यह प्रतिबंध हटाया जा सकेगा और यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के साथ श्रीलंका मत्स्य व्यापार कर सकेगा। तब तक, मछली के निर्यात पर प्रतिबंध जारी रहेगा।”

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending