Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘धनक’ के बर्लिन प्रीमियर से खुश हूं – नागेश

Published

on

फिल्मकार,धनक,अंतर्राष्ट्रीय,उत्साहित,जबर्दस्त,फिल्मोत्सव,बाजार,जनरेशन कप्लस,कार्यक्रम,इर्दगिर्द,जन्मदिन,छाबरिया

Loading

मुंबई | जाने-माने फिल्मकार नागेश कुकुनूर अपनी फिल्म ‘धनक’ का प्रतिष्ठित वर्ल्ड प्रीमियर बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में होने से खुश हैं। नागेश ने बताया, “मैं बहुत उत्साहित हूं। यह फिल्म दिखाए जाने के लिए एक जबर्दस्त व बढ़िया मंच है। इसके अलावा बर्लिन फिल्मोत्सव की न केवल अच्छी साख है, बल्कि इसके पास एक प्रमुख फिल्म बाजार भी है।”

‘धनक’ बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के ‘जनरेशन कप्लस’ कार्यक्रम के लिए आमंत्रित की गई है। यह कार्यक्रम पांच से 15 फरवरी तक चलेगा। फिल्म की कहानी आठ वर्षीय दृष्टिबाधित लड़के के इर्दगिर्द घूमती है। उसकी बड़ी बहन उसे भरोसा दिलाती है कि उसके नौवें जन्मदिन से पहले उसकी आंखों की रोशनी लौट आएगी। फिल्म में हेतल गड़ा व कृष छाबरिया मुख्य भूमिका में हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending