Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘एआईबी रोस्ट’ के बचाव में उतरा बॉलीवुड

Published

on

अर्जुन कपूर,रणवीर सिंह,एआईबी,चैरिटी,स्टेडियम,फिल्मकार,संध्या मृदुल,मिलाप जवेरी,श्रुति सेठ,चेतन भगत,हंसल मेहता

Loading

मुंबई | अभिनेता अर्जुन कपूर व रणवीर सिंह की मौजूदगी वाली विवादास्पद ‘एआईबी रोस्ट’ वीडियो भले यूट्यूब से हटा ली गई हो, लेकिन इसके पक्ष-विपक्ष में अब भी तमाम सुर उठ रहे हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन समूह ‘ऑल इंडिया …….’ (एआईबी) द्वारा आयोजित ‘एआईबी रोस्ट’ एक चैरिटी कार्यक्रम था। यह दिसंबर 2014 को मुंबई के एक स्टेडियम में हुआ था, जिसे 4,000 दर्शकों ने लाइव देखा था। इसमें अप्रिय भाषा के जरिए बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह व अर्जुन कपूर की हंसी उड़ाई गई थी। इस कार्यक्रम के प्रस्तोता फिल्मकार करण जौहर थे।

इस कार्यक्रम का वीडियो 28 जनवरी को एआईबी के यूट्यूब पेज पर डाला गया था। इस वीडियो की आपत्तिजनक विषय सामग्री के संबंध में की गई शिकायतों के बाद शिक्षा व संस्कृति मंत्री विनोद तावड़े ने सोमवार शाम मामले की जांच के आदेश दिए। हिंदी सिने हस्तियां ‘एआईबी रोस्ट’ की हंसी-ठिठोली को गलत समझ लिए जाने से खफा हैं और उन्होंने इस मामले का ट्विटर पर मजाक उड़ाया।

-अभिनेत्री संध्या मृदुल : चलो ‘एआईबी रोस्ट’ यूट्यूब से हट गया। सब खुश? जिन्होंने गलत शब्द बके, अब उन्हें सजा देना शुरू करते हैं।

-पटकथा लेखक मिलाप जवेरी : दूर करने के लिए भ्रष्टाचार, गरीबी, निरक्षरता जैसी गंभीर समस्याएं हैं। हंसी को क्यों निशाना बनाते हो? ‘एआईबी रोस्ट’ व ‘ऑल इंडिया …….’ हम तुम्हारे साथ हैं।

-अभिनेत्री श्रुति सेठ : तो अधिकारी भी इस ‘अश्लील’ काम में भागीदार थे? धर्म के ठेकेदार को न जीतने दें। अगला निशाना हमारा ठहाका होगा।

-चेतन भगत : तब तो इस देश के हर कॉलेज हॉस्टल की भी जांच किए जाने की जरूरत पड़ेगी।

-फिल्मकार हंसल मेहता : ‘एआईबी’ वीडियो देखी और इसमें कुछ मजेदार नहीं मिला। तो क्या हुआ? एक-दूसरे का मजाक उड़ाना व इसे जनता के बीच लाना उनका अधिकार है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending