Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

आखिर क्यों किया प्रसून जोशी ने सर्टिफिकेट के लिए आई पहली फिल्म ‘तूफ़ान सिंह’ को बैन?

Published

on

Loading

पहलाद निहलानी के बाद सेंसर बोर्ड के नए चीफ बने प्रसून जोशी ने सर्टिफिकेट के लिए आई पहली फिल्म ‘तूफान सिंह’ को सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया है।पंजाबी फिल्म ‘तूफान सिंह’ को बाघेल सिंह ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के हीरो रणजीत बावा हैं, जोकि देश के सिस्टम और राजनीति में मौजूद भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए आतंकवादी गतिविधियों का सहारा लेता है।

CBFC से जुड़े सूत्र बताते हैं- फिल्म में तूफ़ान सिंह एक आतंकवादी का रोल अदा करता है, जो भ्रष्ट नेताओं और पुलिसवालों को निर्मम हत्या करता है।   हद तो तब हो गई जब मेकर्स ने फिल्म में तूफान सिंह की तुलना शहीद भगत सिंह से दिखाई।  यह फिल्म बेहद ही क्रूर और अराजक है। हम इस तरह की क्रूरता के संदेश के प्रति किसी तरह की सहानुभूति नहीं रख सकते।

फिल्म के हिंसात्मक कंटेट को देखते हुए सेंसर बोर्ड ने इसे बैन किया है।सेंसर बोर्ड का मानना है कि फिल्म में तूफान सिंह सिस्टम को सुधारने के लिए निर्मम तरीके से नेताओं और अफसरों की हत्या करता है। उसकी तुलना फिल्म में शहीद भगत सिंह से की गई है और फिल्म अराजक है। इसलिए इसे बैन करना सही है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending