Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

लड़कियों की used Undergarments को बोली लगा ऊंचे दामों में खरीद रहे मर्द

Published

on

यूज्ड अंडरगारमेंट, मर्द, लड़कियों, बिजनेस

Loading

अमेरिका में इन दिनों एक बिजनेस बहुत जबरदस्‍त तरीके से उफान पर है। इस बिजनेस में वेबसाइट पर महिलाएं अपनी इस्‍तेमाल की हुई अंडरगारमेंट यानी ब्रा और पेंटी आदि बेच रही हैं। बात महज इतनी ही नहीं हैं।

यहां के पुरुष ऊंचा दाम देकर इन अंडरगारमेंट को खरीदकर इस बिजनेस को बढ़ावा दे रहे हैं। यकीन नहीं हो रहा है ना, लेकिन यह बकवास सच है।

अमेरिका के कुछ वेबसाइट पैसा कमाने का नया जरिया बन गए हैं। यहां महिलाएं अपनी पहनी हुई पेंटी बेचने पर गुरेज भी नहीं कर रही हैं। आइए जानते हैं इस वेबसाइट के बारे में आखिर क्‍यों ये महिलाएं अपने इस्‍तेमाल किए गए गारमेंट बेचती हैं और पुरुष खरीदते हैं?

दरअसल अमेरिकी देश पनामा में एक इ-कॉमर्स कंपनी ये व्यापार कर रही है। ये कंपनी देश मे रजिस्टर्ड है। sofiagray.com नाम की इस कंपनी की वेबसाइट पर केवल अंडरगार्मेंट ही बिकते और खरीदे जाते हैं। महिलाएं इस वेबसाइट पर अपने अंडरगामेंट की तस्वीरें अपलोड करके बेचती हैं।

महिलाओं के इन अंडरगार्मेंट्स पर पुरुष बोली लगाते हैं। जिस पुरुष की बोली सबसे ऊंची होती है उसे अंडरगार्मेंट बेच दी
जाती है।


महिला ने बेचा था यूज्ड रब्बर प्रोटेक्शन प्रोड्क्ट

एक महिला ने अपना इस्‍तेमाल किया हुआ रब्बर प्रोड्क्ट वेबसाइट पर डाला था। इस पर 5 हजार डॉलर की बोली लगी थी यानी वो प्रोडक्‍ट लगभग 3.35 लाख में बिका था।
इन प्रोड्क्ट्स के खरीदार पुरुष होते हैं जिनकी उम्र लगभग 18 से 35 के आयुवर्ग के बीच होती है। वैसे आपके भी दिमाग में यही होगा कि आखिर ये लोग यूज्ड अंडरगार्मेंट्स इतने ऊंचे दामों मे क्यों खरीदते हैं। वो भी महिलाओं के तो इसका जवाब हम आपको बताते है। इस तथ्‍य को जानकर आपको हंसी भी आ सकती है। दरअसल पुरुषों को महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स से आने वाली गंध बहुत भाती है। जो पुरुषों के शरीर में कामुकता को बढ़ा देती है।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending