Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बलिया में चौकी की छत पर सिपाही ने किया बच्ची से रेप,पिता की सदमे से मौत

Published

on

यूपी, बलिया, सिपाही, गिरफ्तार, रेप

Loading

लखनऊ। यूपी के बलिया में पुलिस के सिपाही ने खाकी को दागदार कर दिया। रक्षक से हैवान बने इस पुलिस वाले ने पुलिस चौकी में ही बच्ची से रेप किया।

जब बच्ची के पिता को इस बात की जानकारी हुई तो उसकी सदमे से मौत हो गई। लोगों के गुस्से को देखते पुलिस ने आरोपित सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जिले के रेवती थानाक्षेत्र के गोपालनगर पुलिस चौकी पर धरम सिंह नामक सिपाही एक साल से तैनात है। ग्रामीणों ने शुक्रवार रात चौकी की छत से किसी बच्ची के रोने की आवाज़ें सुनी।

इसके बाद बड़ी संख्या में इकठ्ठा हुए ग्रामीण सीधे चौकी में घुसते हुए छत पर पहुंच गए। वहां का नजारा देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। आरोपित सिपाही गांव की एक 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर लाने के बाद आपत्तिजनक हरकत कर रहा था।

गांव के लोगों ने इसके बाद सिपाही और किशोरी को छत से नीचे उतारा। सिपाही की जमकर पिटाई की। इस घटना की जानकारी होने पर किशोरी के 60 वर्षीय पिता ने सदमे से दम तोड़ दिया।

इस दौरान मौक़ा पाकर आरोपित सिपाही वहां से फरार हो गया। हालांकि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के चाचा की तहरीर पर रेवती पुलिस ने सिपाही के खिलाफ कई धाराओं के अलावा पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सुजाता सिंह ने सिपाही को तत्काल सस्पेंड भी कर दिया।

प्रादेशिक

बिहार: पटना जंक्शन के सामने होटल में लगी भीषण आग, 6 की मौत, चार झुलसे

Published

on

Loading

पटना। बिहार की राजधानी पटना में रेलवे जंक्शन के सामने बहुमंजिला पाल होटल में आग लग गई। आग के कारण कई लोग अंदर ही फंस गए। अब तक होटल से तीन शवों को निकाला जा चुका है। मृतकों में एक युवक व दो युवतियां हैं। वहीं चार लोगों बुरी तरह से झुलस गए हैं। इन्हें पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है अभी भी कई लोग अंदर फंसे हुए हैं।

आग की घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। पूरी बिल्डिंग आग की लपटों और धुंए से घिर गई है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। होटल के सामने पुल पर वाहनों का जाम लग गया। आग इतनी भयावह है कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों के इंतजाम नाकाफी बने हुए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है। आग की लपटों का होटल के नजदीक बिल्डिंग में फैलने का खतरा बना हुआ है।

अग्निशमन विभाग के डीआईजी मृत्युंजय कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। होटल के अंदर कमरों की तलाशी की जा रही है कि कहीं कोई इसमें फंसा तो नहीं है। उन्होंने बताया होटल से करीब 25 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने कहा कि पाल होटल में लगी आग की जानकारी उन्हें करीब 11 बजे मिली थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि किचन में लगी आग ने चार मंजिला इमारत को अपनी जद में ले लिया। ऊपर के फ्लोर पर नाश्ता कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के होटल और दुकानों के लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई है।

Continue Reading

Trending