Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

गाली-गलौज करने पर करन जौहर, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर पर मुकदमा दर्ज

Published

on

महाराष्ट्र,मुंबई,निर्देशक,अर्जुन,करन,रणवीर,अमर्यादित,एआईबी रोस्ट,शिकायत,तावड़े,संस्कृति,लाइसेंस,अश्लीलता,सोनाक्षी,दीपिका,बॉलीवुड

Loading

मुंबई | महाराष्ट्र सरकार व मुंबई पुलिस ने पिछले साल दिसंबर में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान फिल्म निर्देशक करन जौहर और अभिनेता अर्जुन कपूर व रणवीर सिंह के कथित तौर पर अभद्र व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के आरोपों की अलग से जांच शुरू कर दी है। कार्यक्रम ‘एआईबी रोस्ट’ में अमर्यादित विषय सामग्री दिखाए जाने की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद शिक्षा व संस्कृति मंत्री विनोद तावड़े ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। यह कार्यक्रम शहर के एक स्टेडियम में 4,000 दर्शकों ने देखा।

तावड़े ने यहां सोमवार शाम कहा, संस्कृति विभाग कार्यक्रम की वीडियो की विषय सामग्री की जांच करेगा और अगर कुछ अश्लील मिला, तो कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा, शुरुआती जांच में पता चलता है कि कार्यक्रम उचित परफॉरमेंस लाइसेंस के बिना हुआ। हम उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करेंगे। इस तरह की अश्लीलता एक अपराध है और सरकार सामने आए तथ्यों के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज करेगी। उल्लेखनीय है कि ब्रह्म एकता सेवा संस्था के अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने इस कॉमेडी कार्यक्रम के मेजबानों पर अभद्र व अश्लील टिप्पणियां करने का आरोप लगा पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है। चार पृष्ठ की शिकायत में अखिलेश ने न केवल करन जौहर, अर्जुन कपूर व रणवीर सिंह बल्कि कार्यक्रम के आयोजकों व अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की है। इस विवादित कार्यक्रम की वीडियो क्लिप लीक हो गई है। यह विभिन्न सोशल नेटवर्किं ग साइट व यूट्यूब पर वायरल हो गई है। इस वीडियो में दर्शकों की भीड़ दिखाई गई है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, दीपिका पादुकोण व आलिया भट्ट जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। वे सभी इसमें करन, अर्जुन व रणवीर की अमर्यादित बातों पर तालियां पीटते, सीटियां बजाते व उनका लुत्फ उठाते दिखे।

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending