Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘भूमि’ में श्लोकों का उच्चारण करते दिखेंगे संजय दत्त

Published

on

Loading

मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)| अभिनेता संजय दत्त अपनी आगामी फिल्म ‘भूमि’ में संस्कृत के कुछ श्लोकों का उच्चारण करते नजर आएंगे। इस गीत को संजय और अजय गोगावले ने गाया है। अभी इस गीत का नाम तय नहीं हुआ है। इसे संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने सुरों में पिरोया है और उन्होंने संजय दत्त से इस गाने में कई श्लोकों का उच्चारण भी कराया है।

सचिन-जिगर ने कहा, संजय दत्त ऑलराउंडर हैं। वह गा सकते हैं, अभिनय कर सकते हैं और साथ ही साथ डांस भी कर सकते हैं। वह मल्टीटास्किंग रॉकस्टार हैं।

उन्होंने कहा, उन्होंने संस्कृत के कुछ श्लोकों का उच्चारण किया। उन्होंने बिना किसी पूर्व तैयारी के 60 मिनट में स्टूडियो में श्लोकों का उच्चारण किया।

Continue Reading

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending