Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मप्र में बादल छाए, बारिश के आसार

Published

on

Loading

भोपाल,13 अगस्त (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। राज्य में बादल छाए होने से धूप नहीं खिली है। हवाएं चलने से मौसम सुहावना है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन उमस का असर बना हुआ है। राज्य में इन दिनों आसमान पर बादल तो छाते हैं, लेकिन बरसते कम हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, राज्य के पूर्वी हिस्से में बारिश होने की ज्यादा उम्मीद है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर बना हुआ है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.2 डिग्री, ग्वालियर का 25.5 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28 डिग्री, ग्वालियर का 33.1 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Continue Reading

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending