Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

क्‍या नीता अंबानी 315 करोड़ का फोन करती हैं इस्‍तेमाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अभी हाल ही मीडिया में यह खबर चल रही थी कि नीता अंबानी 315 करोड़ रुपए का फोन इस्तेमाल करती हैं। कई न्यूज़ वेबसाइट में भी यह खबर प्रमुखता से छपी थी।

हालांकि रिलायंस जियो में पीआर का काम देखने वाली अनुजा ने इस खबर को गलत करार दिया है। अनुजा ने कहा कि मीडिया में चल रही ऐसी ख़बरों में कोई सच्चाई नहीं है। नीता अंबानी एक साधारण सा फोन इस्तेमाल करती हैं।

बता दें कि बीते दिनों मीडिया में ख़बरें आईं थी कि नीता अंबानी के पास फॉल्कन सुपरनोटा आईफोन-6 पिंक डायमंड फोन है जिसकी कीमत 48.5 मिलियन डॉलर (करीब 315 करोड़ रुपये) है। यह फोन साल 2014 में लॉन्च हुआ था।

कंपनी यह फोन खास सिलेब्रिटीज के लिए ही बनाती है। यह 24 कैरेट गोल्ड और पिंक गोल्ड से बना है। इस पर प्लेटिनम की कोटिंग है जिससे यह फोन गिरने पर भी नहीं टूटता है। इस फोन को हैक करना भी नामुमकिन है। अगर इसे कोई हैक करने की कोशिश करता है तो तुरंत यूजर के पास मैसेज पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें: 5 रुपये का यह उपाय आज रात में करें, पैसा खुद ब खुद आएगा

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending