Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मप्र : 44 नगर निकायों के चुनाव में 66 फीसदी मतदान

Published

on

Loading

भोपाल, 11 अगस्त (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 44 नगर निकायों के अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान मतदान हुआ।

इन स्थानों पर कुल मिलाकर 66 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्वक हुआ, कहीं से भी गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं आई है। वहीं अलीरापुर में नगर पालिका अध्यक्ष पद की कांग्रेस उम्मीदवार के देवर व अन्य चार लोगों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया।

राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय के अनुसार, सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया, मतदान को लेकर लोगों में उत्साह है। दोपहर एक बजे तक 36 प्रतिशत से अधिक मतदाता मतदान कर चुके थे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय के मुताबिक, शाम पांच बजे तक 66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य के किसी भी हिस्से से विवाद और मारपीट की खबर सामने नहीं आई है।

अलीराजपुर जिले में कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पद की कांग्रेस उम्मीदवार सेना महेश पटेल के देवर दिलीप सिंह सहित पांच लोगों को पिस्टल व अन्य हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर स्कार्पियो गाड़ी में सवार पांच लोगों को गुरुवार की देर रात को गिरफ्तार किया गया है। आशंका है कि ये लोग मतदाताओं को धमकाने के प्रयास में थे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त आर परशुराम के मुताबिक, मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम पांच बजे तक चला। मतदान केंद्रों में सुरक्षा के इंतजाम के साथ मतदाताओं के लिए वाटरप्रूफ टेंट लगवाए गए। इसके साथ ही विभिन्न नगर निकाय में पार्षदों के उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ।

परशुराम ने बताया कि 44 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 206 और पार्षद पद के लिए 2,133 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जहां चुनाव हो रहे हैं, उनमें से नगरपालिका परिषद 18 और नगर परिषद 26 हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त के मुताबिक, इन 44 नगर निकाय में कुल 8,51,732 मतदाता हैं, इनमें से 4,39,607 पुरुष, 4,12,061 महिलाएं और 64 अन्य मतदाता हैं। वार्डो की संख्या 780 और मतदान केंद्रों की संख्या 1,159 है। इस तरह प्रति मतदान केंद्र में औसतन 735 मतदाता हैं।

राज्य में 5,631 पंच, 74 सरपंच, 14 जनपद पंचायत सदस्य, तीन जिला पंचायत सदस्य के लिए भी वोट डाले गए। सभी की मतगणना 16 अगस्त को होगी।

Continue Reading

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending