Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मिल्खा बने डब्ल्यूएचओ गुडविल एम्बेसेडर

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)| महान एथलीट मिल्खा सिंह को शुक्रवार को विश्व स्वास्थय संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के लिए शारीरिक गतिविधियों संबंधित गुडविल एम्बेसेडर नियुक्त किया है। डब्लूयएचओ की दक्षिण-एशिया क्षेत्र की निदेशक पूनम खेत्रापल ने कहा, स्वास्थय के लिए शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना बेहद अहम है। उम्मीद है कि मिल्खा सिंह जैसे चैम्पियन के आने से इस क्षेत्र में शरीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले लोगों में इजाफा होगा।

उन्होंने कहा, उम्र, लिंग, शारीरिक क्षमता, सामाजिक-आर्थिक आधार चाहे जो भी हो, शारीरिक रूप से स्वास्थय रहना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक, हर साल 85 लाख लोग दक्षिण- पूर्व क्षेत्र में गैर संचारी रोग (एनसीडी) के कारण मर जाते हैं।

Continue Reading

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending