मनोरंजन
मैं अनुराग कश्यप के सिनेमा की उपज हूं : हुमा
मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)| अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के साथ बॉलीवुड में पदार्पण कर चुकीं अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा है कि वह अनुराग कश्यप की एक उपज हैं। हुमा आगामी फिल्म ‘पार्टीशन : 1947’ के प्रचार के दौरान साक्षात्कार के लिए मंगलवार को यहां उपस्थित हुईं।
हुमा से विषय वस्तु आधारित फिल्में देने वाले कश्यप और तिग्मांशु धुलिया जैसे निर्देशकों की भूमिका से संबंधित सवाल पर कहा, मैं अनुराग कश्यप की सिनेमा की उपज हूं। उन्होंने मेरी पहली फिल्म का निर्देशन किया और मैं खुश हूं कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ मेरी पहली फिल्म थी। जब मैं फिल्म पर काम कर रही थी, तब मैंने महसूस नहीं किया था कि फिल्म की विशेषता महत्व रखती, बल्कि आप फिल्म का आनंद ले और इससे खुद को जोड़ने में सक्षम हों।
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ मेरे लिए आदर्श शुरुआत थी। यह कई भाषाओं में डब हुई और इसने अंतर्राष्ट्रीय सराहना हासिल की। कलाकार के रूप में फिल्म मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसने भविष्य की यात्रा की दिशा दिखाई।
रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत हुमा की ‘पार्टीशन : 1947’ 18 अगस्त को रिलीज होगी।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश