Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मोबाइल चोरी का आरोप लगा छात्रा के उतरवाए कपड़े, होगी जांच

Published

on

झारखंड, मोबाइल चोरी, छात्रा, जांच, मोबाइल

Loading

झारखंड में कॉलेज छात्रा के कपड़े उतारने का मामला गरमाया

रांची। झारखंड सरकार ने दुमका जिले में मोबाइल चोरी के आरोप में कॉलेज छात्रा के कपड़े उतारे जाने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री रघुबर दास ने अधिकारियों को घटना की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। 4 अगस्त को हुई इस घटना की जांच तीन सदस्यीय टीम करेगी।

कहा जा रहा है कि महिला कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर अन्य छात्राओं ने उसके कपड़े उतार दिए थे।

पुलिस के मुताबिक, कपड़े उतारने का आदेश महापंचायत करने के बाद दिया गया था। कुछ लड़कियों ने पीड़ित लड़की को ऐसे मोबाइल के साथ जाते देखा था, जो कुछ दिन पहले गुम हो गया था। लड़कियों को संदेह हुआ कि यह गुम हुआ मोबाइल है।

पुलिस ने बताया कि कॉलेज में 4 अगस्त को महापंचायत बुलाई गई। इसमें पीड़ित पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया गया। उन लोगों ने उसे ‘पीटने और उसके कपड़े उतारने’ के आदेश दिए। कुछ लड़कियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और तस्वीरें ले ली।

इन लड़कियों ने पीड़ित को 18,600 रुपये नहीं देने पर वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी।

सूचना मिलने पर छात्रा के पिता कॉलेज पहुंचे। उन्होंने लड़कियों को शांत करने का प्रयास किया और बैल बेचकर पैसे देने का वादा किया।

उन्होंने 25 अगस्त तक का वक्त मांगा, लेकिन वीडियो क्लिप सार्वजनिक कर दिया गया। वीडियो के वायरल होने पर पीड़ित छात्रा ने कॉलेज प्रशासन, पुलिस और अन्य लोगों से न्याय पाने के लिए संपर्क किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

मीडिया ने जब यह मुद्दा उठाया तो राज्य सरकार हरकत में आई। पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कॉलेज की अन्य लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

 

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending