Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नीतीश ने राजनीतिक आत्महत्या कर ली : लालू

Published

on

Loading

पटना, 8 अगस्त (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने यहां मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना आस्तीन के सांप से करते हुए कहा कि उन्होंने महागठबंधन से अलग होकर राजनीतिक आत्महत्या कर ली है। उन्होंने नीतीश पर एकबार फिर जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद को ‘जनादेश अपमान यात्रा’ के लिए रवाना करने से पूर्व पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए लालू ने कहा कि आज देश को बांटने की साजिश की जा रही है।

नीतीश पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए लालू ने कहा कि जितने दिन हमारे साथ थे, हमसे सटे रहे और आज जब भाजपा के साथ हो गए, तो भाजपा के जयकारे लगा रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया है और गठबंधन तोड़ने के लिए नीतीश कुमार भाजपा से ज्यादा दोषी हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि बिहार में हमने कोई तोड़-फोड़ नहीं की। नीतीश ने खुद गठबंधन छोड़ा है।

लालू प्रसाद ने कहा कि पूरे देश में आज अफरातफरी का माहौल है। भाजपा शासित राज्यों में अपराध की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं।

लालू ने कहा, तेजस्वी जनादेश अपमान यात्रा के दौरान नीतीश कुमार की सच्चाई को जनता के बीच पहुंचकर बताएंगे।

उन्होंने 27 अगस्त को पटना में राजद की रैली के विषय में कहा कि इस रैली में बिहार के सभी क्षेत्रों से लाखों लोग अपने खर्चे पर पटना पहुंचेंगे।

Continue Reading

नेशनल

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले सोशल मीडिया पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए बिट्टू ने कहा कि भारी मन से 35 साल बाद मैं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।

इसके अलावा, चौधरी करमजीत कौर ने भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें करमजीत कौर कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वह कांग्रेस से नाराज बताई जा रही थीं।

जानकारी के लिए बता दें कि तेजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता और एडवोकेट जयवीर शेरगिल से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी खुद शेरगिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की थी। उन्होंने बिट्टू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तेजिंदर बिट्टू, पूर्व सचिव एआईसीसी, सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश से मिलना हमेशा खुश करता है। उनकी आगे की नई पारी के लिए शुभकामनाएं।’

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद से एक-एक करके कई सीनियर नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले ज्यादातर नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इनमें अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ समेत कई नेता शामिल हैं।

 

Continue Reading

Trending