Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

डॉक्टरों ने किया कमाल, देश में पहली बार दोनों हाथों का ट्रांसप्लांट

Published

on

Loading

कोच्चि। देश के डॉक्टरों ने सफलता की नई इबारत लिख दी है। उन्हें पहली बार किसी व्यक्ति के दोनों हाथों का सफल प्रत्यारोपण करने में सफलता मिली है। ये कामयाबी आंध्र प्रदेश में कोच्चि के अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डॉक्टरों को मिली है। डॉक्टरों ने 12-13 जनवरी को इस ऑपरेशन के जरिए ट्रेन हादसे का शिकार एक युवक के दोनों हाथों का प्रत्यारोपण कर उसे नई जिंदगी दे दी।

कोच्चि के अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डॉक्टरों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इसके जरिए उन्होंने 30 साल के मनु को हाथ लगाकर उम्मीद की नई किरण जगा दी। मनु ने एक ट्रेन हादसे में अपने दोनों हाथ गंवा दिए थे। डॉक्टरों ने उसके शरीर में एक अन्य दुर्घटना में मारे गए 24 साल के युवक बिनॉय के हाथों का प्रत्यारोपण किया। ऑपरेशन के बाद 14 दिनों के भीतर मनु के शरीर से दोनों हाथ पूरी तरह जुड़ गए। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. सुब्रह्मण्यम अय्यर ने बताया कि हाथ प्रत्यारोपण के इस विवरण को इंटरनेशनल रजिस्ट्री ऑफ हैंड ट्रांसप्लांट में शामिल कर लिया गया है, जिससे आगे ऐसे मामलों में मदद मिलेगी।

यह बड़ी कामयाबी 20 से ज्यादा डॉक्टरों की टीम ने 16 घंटे तक चले अथक ऑपरेशन के बाद हासिल की। फिलहाल मनु डॉक्टरों की निगरानी में है। डॉक्टरों को पूरी उम्मीद है कि मनु के हाथ धीरे-धीरे गतिविधि करने लगेंगे और उनमें संवेदना आ जाएगी। हालांकि इसमें तीन-चार महीने का वक्त लगेगा। गौरतलब है कि दुनिया में हाथ का पहला सफल प्रत्यारोपण 13 साल पहले फ्रांस में किया गया था। अमेरिका, चीन, ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय देशों में कुल मिलाकर अब तक हाथ के सिर्फ 110 सफल प्रत्यारोपण हुए हैं।

दरअसल मनु ने एक ट्रेन हादसे में अपने हाथ गंवा दिए थे। वह कुछ महिला यात्रियों के साथ छेड़खानी करने वाले बदमाशों से भिड़ गए थे। बदमाशों ने उन्हें ट्रेन से धक्का देकर बाहर फेंक दिया था और इस हादसे में बुरी तरह से जख्मी हुए उनके हाथ काटने पड़े। अब डॉक्टरों की बदौलत मनु को फिर से उसके हाथ मिल गए। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब मैं फिर से अपने हाथों से पहले की तरह काम कर सकूंगा। हालांकि डॉक्टरों की इस सफलता में ब्रेन डेड घोषित किए गए बिनॉय का योगदान भी कम नहीं है। बिनॉय ही वह शख्स था जिसके दोनों हाथ मनु को प्रत्यारोपित किए गए। मनु ने इसके लिए बिनॉय, उसके परिवारीजनों और डॉक्टरों सभी का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है।

नेशनल

पीएम मोदी के नेतृत्व ने दुनिया को दिया है विकास, सुरक्षा और सुशासन का मॉडल : सीएम योगी

Published

on

Loading

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लोकतंत्र के महापर्व में यूपी की 8 सहित देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हुए हैं। अबतक के रुझान इस बात को बहुत स्पष्टता के साथ प्रदर्शित करते हैं कि पूरे देश में आम जन का मत मोदी सरकार के लिए प्रचंड रूप से सामने आ रहा है। स्वभाविक रूप से पीएम के नेतृत्व में देश में सुरक्षा का बेहतर माहौल बना है, यह अद्भुत और अभिनंदनीय है। सीएम योगी शनिवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आधी आबादी तो पूरी तरह से मोदी जी के सुरक्षा के मॉडल को अंगीकार कर रही है। पीएम के नेतृत्व में देश में सुरक्षित माहौल के साथ सुशासन का मॉडल भारत ने पूरी दुनिया को दिया है।

मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा शासित राज्यों में मोदी जी के मार्गदर्शन में सुरक्षा का बेहतर मॉडल दिया है, इसका हालिया उदाहरण रामनवमी का सकुशल आयोजन है, जबकि अपने तुष्टिकरण की नीति के लिए कुख्यात पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार के कारण वहां रामनवमी की शोभायात्राओं पर हमले हुए हैं। सनातन आस्था को आहत करने की किस हद तक कुचेष्टाएं हो रही हैं, यह एक बार फिर वहां देखने को मिला है।

उन्होंने कहा कि सुशासन की पहली शर्त रूल ऑफ लॉ है। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश और प्रदेशों में सुरक्षा का बेहतर माहौल देने का कार्य किया किया है। प्रथम चरण के जो रुझान देखने को मिले हैं, पूर्ण विश्वास है कि सातों चरण में भी यही माहौल देखने को मिलेगा। सीएम योगी ने राजस्थान के चुनावी दौरे पर निकलने से पहले कहा कि राजस्थान परिवारवाद नहीं बल्कि राष्ट्रवाद, विकास, सुरक्षा और सुशासन के मोदी मॉडल को स्वीकार करते हुए प्रचंड बहुमत के साथ जिताने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि मुझे दूसरी बार राजस्थान में चुनावी जनसभाओं के लिए जाने का अवसर मिल रहा है, जिसे लेकर मैं उत्साहित हूं। वहां हर बार नये स्वरूप में लोगों में उत्साह देखने को मिलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी शत प्रतिशत सीटें राजस्थान की जनता भाजपा को देने का कार्य करेगी।

Continue Reading

Trending