Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

कर्ज चुकाने से बचने के लिए महिला ने की वो तिकड़म, जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Published

on

Loading

शंघाई। दुनिया में कई दिलचस्प मामले सामने आते हैं। ऐसा ही एक मामला वुहान शहर में सामने आया। कर्ज से बचने के लिए एक महिला ने ऐसा काम किया जिसे सुनकर लोग दंग रह गए। उसका कारनामा जानकर लोगों के साथ-साथ पुलिस भी हैरान रह गई।

3.71 मिलियन डॉलर के कर्ज से बचने के लिए हू नाजुआन(59)नामक महिला ने ऐसा कदम उठाया,जिससे वहां की पुलिस की भी आंखें फटी रह गईं। दरअसल महिला ने कर्ज से बचने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करा ली।

एक स्थानीय अदालत ने महिला को कर्ज चुकाने का आदेश दिया था, जिसके बाद वह अपना शहर छोड़ शेंजेन भाग गई और जब गिरफ्त में आई तो उसे देख पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस के मुताबिक 52 वर्षीय महिला 30 साल की नजर आ रही थी और हमारे पास जो तस्वीरें थीं, उससे वह बिल्कुल अलग दिख रही थी।

गिरफ्तारी के बाद महिला ने स्वीकार किया कि उसने दूसरे लोगों के पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर ट्रेन के जरिए देश भर में यात्रा करने की बात भी स्वीकार की है। महिला ने बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल कर अपनी प्लास्टिक सर्जरी कराई थी।

दरअसल चीन में बड़ी संख्या में लोग बैंक का कर्ज नहीं चुका रहे हैं। महिला के शहर में कर्ज नहीं चुकाने वालों को लेकर अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत इस साल 186 लोगों को अबतक हिरासत में लिया जा चुका है।

Continue Reading

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending