Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पंचायत के फरमान पर आरोपित लड़के की बहन से किया रेप

Published

on

पंचायत, आरोपित, बहन, रेप, हैवानियत

Loading

पाकिस्तान में एक हैवानियत भरा मामला सामने आया है। यहां के पंजाब प्रांत में गांव में पंचायत के आदेश पर एक व्यक्ति ने 16 वर्षीय किशोरी से उसके ही परिवार के सामने रेप किया। लड़की के भाई पर आरोपी व्यक्ति की बहन से रेप का आरोप है। इसकी सजा के तौर पर पंचायत ने यह फरमान सुनाया था।

मुल्तान मंडल के पुलिस प्रमुख अहसान यूनिस ने बताया कि मु्जफ्फराबाद के राजपुर गांव में 18 जुलाई को हुए मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पंचायत में किशोरी के रेप का फरमान देने के मामले में ग्राम प्रधान समेत अब तक 20 लोग पुलिस हिरासत में लिए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि लड़की के भाई पर मोहल्ले में रहने वाले आरोपी की नाबालिग बहन से 16 जुलाई को रेप करने का आरोप था।

यह मामला गांव की पंचायत के सामने लाया गया तो उसने लड़की के भाई को पड़ोसी लड़की से रेप का दोषी मानते हुए उसकी बहन से भी रेप किये जाने का फरमान सुना दिया। किशोरी के परिवार ने इसका विरोध किया।

इस पर पंचायत ने कहा कि न्याय तभी हो सकता है जब आरोपी की बहन के साथ भी वही सलूक किया जाए। इस वारदात के बाद पीड़िता के परिवारीजनों ने थाने में तहरीर दी।

इस पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित पंचायत के सभी सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

यहां भी पढ़ें : पंचायत के फरमान पर आरोपित लड़के की बहन से किया रेप

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending