Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ओबामा एक दिन ‘छैया छैया’ पर थिरकेंगे : शाहरुख

Published

on

Loading

मुंबई | बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में उनकी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का डायलॉग ‘सेनोरिटा, बड़े-बड़े देशों में..’ बोले जाने से बहुत खुश हैं। शाहरुख को आशा है कि ओबामा एक दिन उनके गाने ‘छैया छैया’ पर थिरकेंगे। तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए ओबामा ने दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में वर्ष 2010 के अपने भारत दौरे को याद करते हुए कहा कि उस वक्त उन्होंने थोड़ा सा भांगड़ा भी किया था। इसके बाद उन्होंने शाहरुख की फिल्म का संवाद बोल अपने भाषण में बॉलीवुड तड़का लगा दिया।
अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, “सेनोरिटा, बड़े बड़े देशों..आप मेरे कहने का मतलब जानते हैं।” ओबामा को इस डायलॉग के बाद वहां मौजूद लोगों से जबर्दस्त तालियां व सराहना मिलीं। शाहरुख के लिए यह गर्व का क्षण था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “राष्ट्रपति ओबामा के लिंग, धर्म व समानता पर दिए गए भाषण का हिस्सा बनकर गौरवान्वित हूं। अफसोस है कि वह भांगड़ा नहीं कर सके..अगली बार यकीनन ‘छैया छैया’ करेंगे।

नेशनल

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे और इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत होंगे।दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।

उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Continue Reading

Trending