Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मानसून के गलत पूर्वानुमान से आक्रोशित महाराष्‍ट्र के किसानों ने दर्ज कराई एफआईआर

Published

on

मानसून, महराष्ट्रा, एफआईआर, पूर्वानुमान

Loading

मुंबई। किसानों की जिंदगी या यूं कहे कि खेती किसानी से होने वाली आजीविका बारिश पर ही निर्भर होती है। अगर मानसून दगा दे जाए तो किसानों अरमान मिटटी में मिल जाते हैं और वे आत्महत्या करने तक को मजबूर हो जाते हैं।

इन हालात में महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में किसानों ने मौसम की सटीक जानकारी न मिलने के कारण भारतीय मौसम विभाग के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

किसानों ने मौसम विभाग पर बीज तथा कीटनाशक कंपनियों के साथ सांठगांठ कर पूर्वानुमान के आंकड़ों को बढ़ा चढ़ाकर दिखाने के आरोप जड़े हैं। पुलिस स्टेशन में दर्ज अपनी शिकायत में किसानों का आरोप है कि मौसम की गलत जानकारी होने की वजह से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ।

किसानों ने यह मामला बीड जिले के माजलगांव तहसील में डिंडरुड थाने में दर्ज कराया है। मामला दर्ज करवाने किसान का नाम गंगभीषण तावड़े है। इनका आरोप है कि मौसम विभाग के अनुसार इस साल खरीफ की फसल के वक्त जून में पर्याप्त बारिश होगी। इसके बाद उन्होंने फसल लगा दी, लेकिन अनुमान गलत निकला और उन्हें भारी नुकसान हुआ।

वहीं, तावड़े ने इस मामले को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी पत्र लिखकर उनके दखल की मांग की है। माजलगांव पुलिस थाने में फिलहाल किसानों ने यह मामला दर्ज करा दिया है, लेकिन अब तक मौसम विभाग की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई बयान जारी नही किया गया है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending