Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

पति के जिंदा रहते यहां विवाहिताएं बन जाती हैं विधवा

Published

on

विवाहिताएं, जिंदा, विधवा, पति, उत्तर प्रदेश

Loading

देश–दुनिया के अलग अलग हिस्‍सों में रीति रिवाज इतने अनोखे होते हैं कि जो कोई भी इन परंपराओं के बारे में सुनता है, दांतों तले उंगली दबाता है। भारत में विवाहिताओं का अहम त्योहार होता है करवाचौथ। इन दिन महिलाएं व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

जिस महिला के पति का देहांत हो जाता है उसे विधवा माना जाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में इसका उलट है। यूपी में ऎसी जगह हैं जहां महिलाएं अपने पति के जिंदा रहते हुए भी तीन माह के लिए विधवा हो जाती हैं।

विधवा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की दुआ मांगती हैं। जाहिर है सुनने में तो यह अजीब लगता है लेकिन यह सच है। सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर और बिहार के कुछ हिस्सों में एक अनोखी परंपरा है।

यहां गछवाहा समुदाय की स्त्रियां विधवा का जीवन व्यतीत कर पति की लंबी उम्र और उनकी सलामती की प्रार्थना करती हैं। इस समुदाय के लोग पेडों से ताडी निकालने का काम करते हैं।

ताड़ के पेड 50 फीट से भी ज्यादा ऊंचे होते हैं। इन पेडों पर चढ़कर ताडी निकालना बहुत जोखिम का कार्य होता है। ताडी निकालने का काम चैत्र मास से सावन तक चार माह किया जाता है।

गछवाह महिलाएं इन चार महीनों में न तो अपनी मांग में सिंदूर भरती हैं और न ही श्रृंगार करती हैं। वह अपने सुहाग की सभी निशानियां देवी के पास रखकर अपने पति की सलामती की दुआ मांगती हैं।

तरकुलहा गछवाहों की प्रमुख देवी मानी जाती हैं। उनका मंदिर गछवाहों का प्रमुख धार्मिक स्थल है। ताडी का काम खत्म होने के बाद सभी गछवाह महिलाएं नागपंचमी के दिन तरकुलहा देवी के मंदिर में जमा होती हैं तथा पूजा करने के बाद अपनी मांग भरती हैं। इस पूजा में पशुबलि देने का भी रिवाज है।

गछवाहों में यह परम्परा कब से चली आ रही है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। अधिकतर गछवाहों का कहना है कि वह इस परम्परा के बारे में अपने पूर्वजों से सुनते आ रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि हिन्दू धर्म में किसी महिला की ओर से अपने सुहाग चिन्ह को छोडना अपशगुन माना जाता है, लेकिन गछवाहों में इसे शुभ माना जाता है।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending