Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

इलाहाबाद में कीचड़ के विवाद में किशोर की हत्या

Published

on

Loading

इलाहाबाद, 11 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के कीडगंज थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर मुहल्ले में बारिश की वजह से कीचड़ लगने के विवाद में एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। किशोर के पिता और दोस्त को हमलावरों ने घायल कर दिया। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कीडगंज थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर (कसाई मुहल्ला) निवासी राकेश गौतम का छोटा बेटा शुभम गौतम (17) कबाड़ की दुकान पर काम करता था। सोमवार रात वह अपने दोस्त राजा (18) के साथ घर से कुछ दूर सड़क किनारे खड़ा था। सोमवार को हुई बारिश के कारण इलाके में कीचड़ हो गया था।

बताते हैं कि इसी दौरान ठेकेदार रमेश उर्फ सरजी का बेटा गोलू अपनी बाइक से निकला और बाइक के चलते सड़क पर पड़ा कीचड़ शुभम पर पड़ गया। शुभम ने इसका विरोध किया, जिसे लेकर दोनों में विवाद हो गया और गोलू धमकी देकर वहां से चला गया और शुभम अपने घर चला गया।

देर रात गोलू अपने कई साथियों के साथ आया और शुभम के घर पर धावा बोल दिया। सभी राड और हॉकी से शुभम को पीटने लगे। बचाने आए शुभम के पिता राकेश और दोस्त राजा को भी मार के घायल कर दिया गया। हमलावर शुभम को चाकू मारकर फरार हो गए। परिजन शुभम को सिविल लाइंस स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और फरार हमलावरों की तलाश में जुट गई।

Continue Reading

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending