Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

द‍क्षिण की काशी‍ में आषाढ़ी एकादशी पर पूजे गए भगवान विट्ठल

Published

on

पंढरपुर, आषाढ़ी एकादशी, भगवान विट्ठल, द‍क्षिण की काशी‍

Loading

पंढरपुर। आषाढ़ी एकादशी के मौके पर मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के पवित्र तीर्थस्थल पंढरपुर में भगवान विट्ठल की पूजा मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और उनकी पत्नी अमृता फड़णवीस ने पूरे भक्ति भाव से की।

यह देश का एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां भगवान कृष्ण के रूप भगवान विट्ठल और उनकी पत्नी रुक्मणी की एक साथ पूजा होती है। इनके अलावा लाखों श्रद्धालु पंढरपुर पहुंचे थे। आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर हर साल यहां लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।

द‍क्षिण की काशी‍ में आषाढ़ी एकादशी पर पूजे गए भगवान विट्ठल

मंगलवार तड़के 3 बजे मुख्यमंत्री फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता विट्ठल रुक्मिणी की महापूजा में शामिल हुए। पूजा में शामिल होने के बाद सीएम ने कहा कि, “मैं जब भी पंढरपुर आता हूं मुझे खुशी होती है। मैंने विट्ठल भगवान से राज्य में अच्छी फसल और बारिश की कामना की है।”

राज्य परिवाहन निगम की ओर से राज्यभर से आनेवाले वारकरियों के लिए 35 सौ बसों का इंतजाम किया गया था। मंदिर कमेटी ने मुख्यमंत्री से वारकरियों यानी श्रध्दालुओं के रुकने के लिए एक खास सराय बनाने की मांग रखी गई थी, जिसे सीएम ने स्‍वीकार लिया है।

क्‍यों है यह मंदिर खास

पंढरपुर को देश का दक्षिण काशी भी कहा जाता है। यहां भगवान कृष्ण और उनकी पत्नी रुक्मिणी का मंदिर है। इसमें भगवान कृष्ण और देवी रुक्मिणी के काले रंग की सुंदर मूर्तियां विराजमान हैं।

पंढरपुर को पंढारी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि ये यात्राएं पिछले 800 सालों से लगातार होता आ रही हैं। विट्ठल रुक्मिणी मंदिर पूर्व दिशा में भीमा नदी के तट पर स्थित है। भीमा नदी को यहां पर चंद्रभागा के नाम से भी जाना जाता है।

आषाढ़, कार्तिक, चैत्र और माघ महीनों के दौरान नदी के किनारे बड़ा मेला लगता है। इसमें लाखों श्रद्धालु आते हैं। इन चार महीनों में शुक्ल एकादशी के दिन पंढरपुर की चार यात्राएं होती हैं।

आषाढ़ माह की यात्रा को ‘महायात्रा’ या ‘दिंडी यात्रा’ कहते हैं। इस में महाराष्ट्र समेत देश के कोने-कोने से संतों की प्रतिमाएं, पादुकाएं पालकियों में सजाकर पैदल पंढरपुर आते हैं।

कैसे पहुंचें पंढरपुर

हवाई मार्ग- पंढरपुर से सबसे पास में पुणे का एयरपोर्ट है। पंढरपुर से पुणे एयरपोर्ट की दूरी लगभग 200 कि.मी. है। वहां तक हवाई मार्ग से आकर सड़क मार्ग से पंढरपुर के विट्ठल रुक्मिणी मंदिर पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग- पंढरपुर से लगभग 52 किमी की दूरी पर कुर्डुवादी का रेलवे स्टेशन है। यहां से पंढरपुर के लिए आसानी से बस मिल जाती है।

सड़क मार्ग- पंढरपुर से पुणे की दूरी लगभग 200 कि.मी और मुंबई की दूरी लगभग 370 किमी है। वहां तक अन्य साधन से आकर सड़क मार्ग से विट्ठल रुक्मिणी मंदिर पहुंचा जा सकता है।

Continue Reading

आध्यात्म

आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आज पूरे देश में रामनवमी का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। जो विष्णु का सातवां अवतार थे। रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। आइये जानते हैं इसके पीछे की पौराणिक कहानी।

पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान राम ने भी मां दुर्गा की पूजा की थी, जिससे कि उन्हें युद्ध के समय विजय मिली थी। साथ ही माना जाता है इस दिन गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरित मानस की रचना का आरंभ किया। राम नवमी का व्रत जो भी करता है वह व्यक्ति पापों से मुक्त होता है और साथ ही उसे शुभ फल प्रदान होता है

रामनवमी का इतिहास-

महाकाव्य रामायण के अनुसार अयोध्या के राजा दशरथ की तीन पत्नियां थी। कौशल्या, सुमित्रा और कैकयी। शादी को काफी समय बीत जाने के बाद भी राजा दशरथ के घर किसी बालक की किलकारी नहीं गूंजी थी। इसके उपचार के लिए ऋषि वशिष्ट ने राजा दशरथ से पुत्र प्राप्ति के लिए कमेश्टी यज्ञ कराने के लिए कहा। जिसे सुनकर दशरथ खुश हो गए और उन्होंने महर्षि रुशया शरुंगा से यज्ञ करने की विन्नती की। महर्षि ने दशरथ की विन्नती स्वीकार कर ली। यज्ञ के दौरान महर्षि ने तीनों रानियों को प्रसाद के रूप में खाने के लिए खीर दी। इसके कुछ दिनों बाद ही तीनों रानियां गर्भवती हो गईं।

नौ माह बाद चैत्र मास में राजा दशरथ की बड़ी रानी कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया, कैकयी ने भरत को और सुमित्रा ने दो जुड़वा बच्चे लक्ष्मण और शत्रुघन को जन्म दिया। भगवान विष्णु ने श्री राम के रूप में धरती पर जन्म इसलिए लिया ताकि वे दुष्ट प्राणियों का नरसंहार कर सके।

Continue Reading

Trending