अन्तर्राष्ट्रीय
ISIS आतंकवादियों ने भूखी मां को उसके 1 साल के बच्चे का मांस खिलाया
बगदाद। इस्लामिक स्टेट (ISIS) की बर्बरता और अमानवीयता तो वैसे कुख्यात है लेकिन इस बार जो घटनाएं हम आपको हम बताने जा रहे हैं उसे जानकर कलेजा मुंह को आ जाएगा और आपकी रूह तक कांप उठेगी।
ISIS के बर्बर आतंकवादियों ने एक मां को उसके ही मासूम बच्चे का मांस पकाकर खिला दिया। जिस वक्त मां वह खाना खा रही थी, उस वक्त उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वह अपने ही 1 साल के बच्चे का मांस खाकर पेट भर रही है।
इराक की एक सांसद ने इस घटना का खुलासा किया है। एक दूसरी घटना में ISIS आतंकवादियों ने 10 साल की एक लड़की के साथ उसके परिवार के सामने तब तक रेप किया, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।
इराक की महिला सांसद विआन दाखिल याजिदी नेता हैं। हाल ही में मिस्र के चैनल ‘एक्स्ट्रा न्यूज’ को दिए इंटरव्यू में विआन ने खौफनाक वारदात का खुलासा किया। इंटरव्यू को मिडल ईस्ट मीडिया रिसर्च इंस्टिट्यूट ने अनुवाद किया है।
इंटरव्यू में विआन कुछ ऐसी याजिदी महिलाओं और युवतियों के बारे में बता रही थीं, जिन्हें उन्होंने ISIS के चंगुल से निकालने में मदद की है। ऐसी ही एक महिला के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा के एक याजिदी महिला को हमने ISIS के कब्जे से बाहर छुड़वाया। उसने बताया कि 3 दिन तक उसे एक तहखाने में बंद रखा गया और खाने-पीने को कुछ नहीं दिया गया।
भूखा रखने के बाद ISIS के कुछ आतंकवादी उसके पास थाली में चावल और मांस लेकर आए। वह इतनी भूखी थी कि उसने तुरंत वह खाना खा लिया।’ विआन ने आगे बताया, ‘जब उस महिला ने पूरा खाना खा लिया, तब आतंकवादियों ने उससे कहा कि हमने तुम्हारे जिस एक साल के बच्चे को तुमसे छीना था, उसी का मांस पकाकर तुम्हें खाने को दिया। आतंकवादियों ने उस महिला को बताया कि उसने जो खाना खाया था, वह उसके अपने बच्चे का गोश्त था।
अन्तर्राष्ट्रीय
सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली
नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।
जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।
गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।
-
आध्यात्म3 days ago
आज होगी मां दुर्गा के अष्टम रूवरूप महागौरी की पूजा-अर्चना, इन बातों का रखें ख्याल, मिलेगी विशेष कृपा
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
जौनपुर की चुनावी जंग हुई रोचक, बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को बनाया उम्मीदवार
-
प्रादेशिक3 days ago
सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई
-
उत्तराखंड3 days ago
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
-
नेशनल1 day ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
नेशनल1 day ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म1 day ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी