Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

साउथ चाइना सी में जहाज भेजकर अमेरिका ने चीन को चिढ़ाया

Published

on

साउथ चाइना सी, अमेरिका, चीन, अमेरिकी नौसेना

Loading

पेइचिंग। साउथ चाइना सी पर अमेरिका और चीन लगातार एक-दूसरे से टकराव की स्थिति में नजर आते दिख रहे हैं। खबरों के मुताबिक, रविवार को अमेरिकी नौसेना का एक जहाज साउथ चाइना सी में स्थित विवादित द्वीप के 12 समुद्रीय मील के दायरे में घुस गया था। चीन को यह अच्‍छा नहीं लग रहा है और वह इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बता रहा है।

अमेरिकी जहाज को चेतावनी देने के लिए चीन ने अपने सैन्य जहाज और लड़ाकू विमानों को मौके पर भेज दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने इस बात की जानकारी दी। चीन का कहना है कि अमेरिकी नौसेना के जहाज का कथित तौर पर उसकी सीमा में प्रवेश करना उसे राजनैतिक और सैन्य तौर पर उकसाने की कोशिश माना जा रहा है। उधर, अमेरिकी नौसेना ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर इस ऑपरेशन की पुष्टि नहीं की है।

प्रशांत महासागर में US दस्ते (पसिफ़िक फ्लीट) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कमांडर मैट नाइट ने फॉक्स न्यूज से बात करते हुए कहा कि अमेरिकी जहाज इस क्षेत्र में सामान्य कार्रवाई करते हैं। रविवार की घटना का जिक्र न करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पहले भी ऐसा किया है और वह आगे भी ऐसा करता रहेगा।

 

अमेरिका का कहना है कि सभी देशों को अंतरराष्ट्रीय समुद्रीय कानूनों के तहत ‘फ्रीडम ऑफ नैविगेशन’ का अधिकार है। चीन उनकी आवाजाही को नहीं रोक सकता है। इससे पहले अमेरिकी रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया था कि US नौसेना का एक जहाज USS स्टेथेम साउथ चाइना सी के ट्रायटॉन द्वीप के 12 समुद्रीय मील की सीमा के अंदर प्रवेश कर गया। यह द्वीप चीन और वियतनाम के बीच स्थित पैरासेल द्वीपसमूह का एक हिस्सा है और चीन इसे अपना भूभाग बताता है।

अमेरिका सहित कई देश पिछले कुछ समय से साउथ चाइना सी को लेकर चीन की ओर से की जा रही आक्रामकता और उसके दावों को लगातार चुनौती दे रहे हैं, जबकि चीन यहां जहाजों की आवाजाही को सीमित कर अपने दावे को मजबूती देना चाहता है। बता दें कि साउथ और ईस्ट चाइना सी के कई हिस्सों पर विवाद है। इस क्षेत्र के कई हिस्सों पर कई अन्य देश अपना दावा करते हैं, जबकि चीन उनके दावों को खारिज करता है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending