Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

ट्रेन की टॉयलेट में रेलकर्मी महिलाओं के बना रहा था अश्लील विडियो

Published

on

ट्रेन, टॉयलेट, रेलकर्मी, महिलाओं, विडियो

Loading

मुंबई। चलती ट्रेन के टॉयलट में मोबाइल फोन छिपाकर महिला यात्रियों का अश्लील विडियो बनाने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। टॉयलट में अश्लील विडियो बनाने के आरोप में रेलवे के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना शनिवार को गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस की है।

ट्रेन, टॉयलेट, रेलकर्मी, महिलाओं, विडियो

एक 50 साल की महिला की सतर्कता दिखाने की वजह से पूरे मामले का खुलासा हुआ। ठाणे की मानपाड़ा की रहने वाली एक 50 साल की महिला ए-1 कोच की टॉयलेट में गई। वहां उनकी नजर छिपाकर रखे गए मोबाइल फोन पर पड़ी। उस समय आरोपी सलीम शेख टॉयलेट के बाहर खड़ा था। महिला की शिकायत के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी सलीम शेख (31) कल्याण का रहने वाला है और रेलवे में एसी मेकैनिक के तौर पर कार्यरत है। अगर वह दोषी पाया गया तो उसे निलंबित किया जा सकता है। पीड़ित महिला की मदद के लिए आए सहयात्रियों ने शेख को पकड़ लिया।

शुरुआत में उसने यह नहीं माना कि फोन उसका था। इसके बाद यात्रियों ने गार्ड को सूचना दी। इसके बाद झांसी कंट्रोल रूप को इस बारे में बताया गया। मोबाइल फोन की जांच में झांसी जीआरपी को ट्रेन के टॉयलट में फिल्माए गए महिलाओं के कई और विडियो भी मिले।

झांसी जीआरपी के इन्सपेक्टर रवि मिश्रा ने मुंबई मिरर को बताया, ‘महिला की शिकायत के आधार पर हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।’ एक और वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी के ही इस तरह के कृत्यों में शामिल होने की घटना रेलवे के लिए शर्मिंदा करने वाला है।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending