Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ऐश्‍वर्य और प्रियंका हैं विश्व सुंदरी स्टेफनी डेल वैले की पसंदीदा

Published

on

Loading

भारत दौरे पर आईं विश्व सुंदरी स्टेफनी डेल वैले

मुंबई। प्यूटरे रिको की विश्व सुंदरी स्टेफनी डेल वैले गुरुवार को भारत के पांच दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचीं। उन्होंने इस देश में अपनी यात्रा यादगार होने की उम्मीद जताई है।

प्रतीकात्मक चित्र

स्टेफनी ने कहा, मैं यहां आकर बहुत उत्साहित हूं। मैं पहली बार भारत आई हूं और मेरा अब तक का सफर शानदार है। स्टेफनी के मुताबिक, मैं एक स्कूल का दौरा भी करूंगी, जिसके लिए विश्व सुंदरी ने पहले भी काम किया है। मैं बेहद उत्साहित हूं कि यह एक यादगार यात्रा होने वाली है। मैं बाकी यात्रा का इंतजार नहीं कर पा रही।

वह मिस वर्ल्ड इंडिया के फाइनल के लिए यहां पहुंची हैं। स्टेफनी मॉडल और संगीतकार भी हैं, वाशिंगटन में विश्व सुंदरी-2016 का ताज उनके सिर सजा था। भारत ने रीता फारिया, ऐश्वर्य राय बच्चन, डायना हेडन, युक्ता मुखी और प्रियंका चोपड़ा जैसी विश्व सुंदरियां दी हैं। वैले ने ऐश्वर्य और प्रियंका को अपनी पसंदीदा बताया।

Continue Reading

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending