Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

वाइबर पर चैट से उत्साहित प्रियंका

Published

on

Loading

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ऑनलाइन संचार एप्लिकेशन वाइबर के जरिए अपने प्रशंसकों से बातचीत करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वाइबर ने मंगलवार को प्रियंका के साथ सार्वजनिक बातचीत कार्यक्रम के लांच की घोषणा की, जिसके तहत वाइबर के उपभोक्ताओं को संगीत, खेल, फैशन, मनोरंजन सहित विभिन्न क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों, शख्सियतों और ब्रांड के साथ संपर्क और बातचीत का अवसर मिलेगा।

वाइबर के उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन पर कसी भी बातचीत को लाइक कर उसका अनुसरण कर सकते हैं। इसमें टेक्स्ट, फोटो, ऑडियो, वीडियो, स्टिकर और वेब लिंक जैसे मल्टीमीडिया विकल्प उपलब्ध होंगे। इसके अलावा उपभोक्ता अपनी पसंद की बातचीत में अपने दोस्तों को भी शामिल कर सकते हैं और दोस्तों के साथ आडियो, वीडियो भी साझा कर सकते हैं।

प्रियंका ने वाइबर पर बातचीत की शुरुआत करते हुए लिखा, “नया साल मुबारक। मुझे लगता है कि आप लोगों से जुड़ना नए साल की शुरुआत का यह बढ़िया तरीका है। मैं इसमें शामिल होकर खुश हूं और बातें साझा करने के लिए उत्साहित हूं।”

भारत में वाइबर इंडिया के प्रमुख अनुभव नैयर ने बताया कि प्रियंका के ग्रुप चैट को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

उन्होंने ने कहा, देश में सार्वजनिक चैट ने काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है और हमें कमाल की प्रतिक्रियाएं मिल रही है।

प्रियंका के वाइबर पर करीब दो लाख प्रशंसक हैं। वाइबर पर सक्रिय अन्य हस्तियों में अनुष्का शर्मा, परिणिति चोपड़ा, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और सचिन तेंदुलकर शामिल हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending