Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जादू के बहाने लड़कियों से कर रहा था छेड़खानी, गिरफ्तार

Published

on

ब्रा, सिक्‍का, जादू, छेड़खानी, जादूगर

Loading

पेइचिंग। चीन में खुद को जादूगर बताकर एक शख्स महिलाओं के ब्रेस्‍ट से खुलेआम छेड़खानी करता था। इस शख्स ने अपना एक विडियो सोशल मीडिया पर डाला था। इसमें वह जादू दिखाने के नाम पर महिलाओं के स्तनों को छू रहा है।

ब्रा, सिक्‍का, जादू, छेड़खानी, जादूगर

प्रतीकात्मक चित्र

इस वीडियो में यह शख्स एक महिला के सीने पर एक सिक्का रखकर दावा कर रहा है कि वह सिक्का महिला की ब्रा के अंदर चला जाएगा। विडियो देखकर कई लोगों ने शिकायत की, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

डेली मेल की एक खबर के मुताबिक,  26 साल के इस युवक का नाम जू है। उसने स्थानीय युकू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने कुछ विडियो डाले थे, जिसमें वह जादुई करतब दिखाने का दावा कर रहा है। जू के डाले गए वीडियो में वह  महिलाओं के पास जाता दिख रहा है।

उसने चीन के सिचुआन प्रांत स्थित एक बाजार में इन महिलाओं से कहा कि वह एक जादू दिखाने जा रहा है। जू ने पहले महिलाओं से कहा कि वह सिक्के को जांचकर तसल्ली कर लें कि वह असली है। उसके बाद उसने महिलाओं से कुछ देर तक सिक्के को देखने के लिए कहा।

इसके बाद जू ने उस सिक्के को महिलाओं के स्तन पर रखते हुए दावा किया कि वह जादू की मदद से सिक्के को उनकी ब्रा के अंदर भेज देगा। जब जू ने उनके स्तनों को छुआ, तो कुछ महिलाएं हैरान हो गईं। विडियो में सफेद रंग का टॉप पहने हुए एक महिला जू से पूछती दिखती हैं, ‘क्या इस सिक्के को मेरे स्तन पर रखना पड़ेगा?’ जू ने इन सातों महिलाओं से कहा कि जबतक वह उनके स्तन छूता है, तब तक वह शांति से स्थिर खड़ी रहें। जैसे ही जू का यह कथित जादू खत्म होने वाला होता है, वैसे ही वह सिक्के को फर्श पर गिराकर यह दिखाता है कि मानो जादू नाकामयाब रहा।

स्थानीय पुलिस ने शनिवार को बयान जारी कर बताया कि लोगों को शिकायत पर उन्होंने जू और उसके कैमरामैन को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इन दोनों को 14 तक हिरासत में रखेगी।

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending