Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हवाई जहाज में महिला के सामने युवक ने की अश्लीलता

Published

on

हवाई जहाज, अश्लीलता, दिल्ली एयरपोर्ट, हैदराबाद

Loading

हैदराबाद। हवाई जहाज में भी यात्रा के दौरान महिलाएं सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला हैदराबाद से दिल्ली आने वाली फ्लाइट का है। यात्रा के दौरान एक महिला के बगल वाली सीट पर बैठा व्यक्ति उसके सामने ही अपनी पैंट की‍ जिप खोलकर अश्लील हरकत करने लगा। फ्लाइट के दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

हवाई जहाज, अश्लीलता, दिल्ली एयरपोर्ट, हैदराबाद

आरोपित की पहचान दिल्ली के रोहिणी निवासी रमेश चंद के रूप में हुई है। डोमेस्टिक एयरपोर्ट थाने में रमेश के खिलाफ यौन उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-846 ने दिल्ली के लिए उड़ान
भरी थी।

प्लेन में हैदराबाद निवासी एक महिला अकेले ही यात्रा कर रही थी। उसकी बगल वाली सीट पर रमेश चंद बैठा था। आरोप है कि फ्लाइट के टेकऑफ करने के कुछ देर बाद रमेश अपनी पैंट की जिप खोलकर अश्लील हरकत करने लगा। रमेश पर महिला की नजर पड़ते ही उसने क्रू मेंबर को इसकी सूचना दी।

महिला को दूसरी सीट पर बैठाया गया। फ्लाइट के दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करते ही एयरलाइंस के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपित को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। गौरतलब है कि इससे पहले भी फ्लाइट में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अप्रैल माह में भी दो विदेशी नागरिकों ने प्लेन में एयरहोस्टेस के साथ बदतमीजी की थी।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending