Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सहारनपुर में एक युवती से गैंगरेप, दूसरी पर फेंका तेजाब

Published

on

सहारनपुर, युवती, गैंगरेप, तेजाब

Loading

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में एक युवती से गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया आया है। वहीं, एक अन्य युवती पर एक सिरफिरे ने तेजाब डालकर उसे गम्भीर रूप से झुलसा दिया।
सहारनपुर, युवती, गैंगरेप, तेजाब

पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि एक युवती ट्रेन से नाना-नानी के साथ पंजाब के फगवाड़ा से धामपुर बिजनौर जा रही थी। रात करीब ढाई बजे ट्रेन जब सहारनपुर स्टेशन पर रूकी तो युवती कुछ सामान लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरी लेकिन जब तक वह सामान लेती गाड़ी चल पड़ी और वह ट्रेन पर न चढ सकी। युवती के अनुसार प्लेटफार्म पर उसे तीन युवक मिले। उन्‍होंने युवती को भरोसा दिलाया कि वे उसे बस या किसी अन्य साधन से धामपुर बिजनौर तक भिजवा देंगे।

युवक उसे जनकपुरी क्षेत्र में ले गए और उससे वहां गैंगरेप कर डाला। युवती किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली। उसने किसी तरह पुलिस तक पहुंचकर घटना की जानकारी दी। बताए गए स्थान पर छापामारी करने पर दानिश नाम का एक युवक पकड़ में आ गया।

उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस अन्य दो आरोपितों की तलाश कर रही है। वहीं, दूसरी ओर देवबंद कस्बे में एक सिरफिरे ने युवती पर तेजाब फेंक दिया। इससे वह गंभीर रुप से झुलस गई।

पुलिस उपाधीक्षक सिद्धार्थ सिंह ने यहां बताया कि मोहल्ला टपरी निवासी नाजिम कुरैशी के घर कल रात एक युवक ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। उनकी बेटी परवीन ने जैसे ही दरवाजा खोला तो युवक ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पीडिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के समय घर के लोग नमाज के लिए मस्जिद में गए थे। पुलिस आरोपित युवक की तलाश कर रही है।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending