Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

इंडोनेशियन ओपन बैडमिंटन : वर्ल्‍ड नम्बर-1 रैंकिंग प्‍लेयर को हरा श्रीकांत फाइनल में

Published

on

Loading

जकार्ता। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी दक्षिण कोरिया के सोन वान हो को हराकर इंडोनेशियन ओपन के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। विश्व की 22वीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने सोन को रोमांचक मुकाबले में 21-15, 14-21, 24-22 से मात दी।

श्रीकांत के लिए पहला गेम आसान रहा। उन्होंने सोन पर 21-15 से जीत हासिल की। इस गेम में सोन सिर्फ एक ही जगह भारतीय खिलाड़ी पर हावी हो सके, एक समय वह 6-11 से पीछे रहने के बाद 10-12 से श्रीकांत के करीब आ गए थे। लेकिन वह श्रीकांत को पीछे नहीं कर पाए।

दूसरे गेम में सोन ने 4-6 से पिछड़ने के बाद वापसी की और फिर 21-14 से गेम जीत ले गए। अंतिम और निर्णायक गेम में बेहद कड़ा रहा। दोनों खिलाड़ी किसी भी तरह से हार मानने के मूड में नहीं थे। सोन ने श्रीकांत पर 13-10 की बढ़त ले रखी थी। लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने संघर्ष जारी रखा और 14-14 से स्कोर बराबर कर लिया और फिर एक अंक की बढ़त भी ले ली।

सोन ने हार नहीं मानी और लगातार संघर्ष करते रहे। स्कोर 20-20 से बराबर था। लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अहम समय अपने शॉट पर नियंत्रण बनाए रखते हैं 24-22 से यह गेम जीत फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में उनका सामना जापान के काजूमासा साकाई से होगा जिन्होंने भारत के ही एच.एस. प्रणॉय को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending