Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

तानाशाह के देश में सुंदरियां करती हैं ट्रैफिक कंट्रोल, इन्हें देखने आते हैं पर्यटक

Published

on

तानाशाह, सुंदरियां, ट्रैफिक कंट्रोल, पर्यटक, प्योंेगयांग

Loading

प्योंगयोंग। उत्तर कोरिया में ट्रैफिक संभालने के लिए सुंदरियों को रखा जाता हैं। सड़कों पर ट्रैफिक संभालने वाली महिलाओं की भर्ती उनके लुक्स यानी नैन–नक्‍श को देखकर होती है। ट्रैफिक संभालने में इन लडकियों को 26 साल की उम्र में रिटायर कर दिया जाता है। इस दौरान इन्हें शादी करने की भी इजाजत नहीं है। कोई ट्रैफिक लेडी यदि शादी कर लेती है तो उसे नौकरी गंवानी पड़ती है।

तानाशाह, सुंदरियां, ट्रैफिक कंट्रोल, पर्यटक, प्योंेगयांग

यहां आने वाले पर्यटकों और पत्रकारों के लिए प्योंगयोंग की सडकों इन सुंदरियों को देखना उनका पसंदीदा विषय होता है। यहां 300 ट्रैफिक सुंदरियां काम करती हैं।

प्योंगयोंग के चौराहों पर ब्लू वर्दी और काली हील के जूते पहने ट्रैफिक संभालती युवा सुंदरियों को आधिकारिक तौर पर ट्रैफिक सुरक्षा अधिकारी कहा जाता है, लेकिन दुनिया इन्हें ट्रैफिक लेडिज कहती है।

उत्तर कोरिया प्रशासन इन ल़़डकियों पर विशेष ध्यान रखता है। कोशिश की जाती है कि इस पद के लिए सुंदर, आकर्षक और फोटोजेनिक चेहरे वाली युवा ल़़डकियों को ही चुना जाए क्योंकि यहां आने वाले पर्यटक और पत्रकारों की इन पर विशेष नजर रहती हैं। इन लडकियों को नौकरी के दौरान तय मानदंडों के अनुसार जीवन जीना पडता है। इसलिए सुंदरियों को चुना जाता हैं।

उत्तर कोरिया के लोक सुरक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि ये लडकियां देश की राजधानी का प्रतिनिधित्व करती हैं इसलिए इनका चयन उनकी कद काठी और सुंदरता के आधार पर किया जाता है। यह मंत्रालय ट्रैफिक मामले देखता है।

पुरुषों के लिए उम्र सीमा नहीं इन लडकियों के आसपास ही पुरुष ट्रैफिक जवान भी तैनात किए जाते हैं। इनके लिए उम्र सीमा नहीं है। इनकी संख्या करीब 400 है। 1980 से हो रही भर्ती नियम के बारे में अधिकारी का कहना है कि यह कठिन ड्यूटी है इसलिए लडकियों को शादी के बाद इसे निभाना कठिन होता है।

उत्तर कोरिया में लडकियां 26-27 की उम्र में शादी कर लेती हैं। इन लडकियों की भर्ती 1980 से की जाने लगी। तब हालांकि यहां कारें और ट्रैफिक काफी कम थी। हमेशा सतर्क ट्रैफिक लेडिज भी उत्तर कोरिया का एक सुरक्षा दस्ता है। दस्ते की सीनियर कैप्टन री म्योंग सिम (24) का कहना है कि हमें सभी एक्शन पूरी तरह अनुशासन मे रहकर और स्फूर्ति के साथ करना प़़डता है।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending