खेल-कूद
चैम्पियंस ट्रॉफी का अनुभव विश्व कप की तैयारी में काम आएगा : मुर्तजा
बर्मिंघम, 13 जून (आईएएनएस)| बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने कहा है कि आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का अनुभव टीम को 2019 विश्वकप की तैयारी के लिए मदद करेगा। अगला विश्व कप भी इंग्लैंड में खेला जाएगा जहां चैम्पियंस ट्रॉफी खेली जा रही है।
बांग्लादेश ने सभी को हैरान करते हुए इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
बांग्लादेश के अखबार-डेली स्टार ने मुर्तजा के हवाले से लिखा है, टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए यह दौरा सीखने वाला रहा है। इस तरह की परिस्थितियां उनके लिए नई हैं। मैं चाहता हूं कि वह इसका लुत्फ उठाएं और जितना हो सकें सीखें ताकि दो साल बाद जब वह यहां विश्व कप के लिए आएं तो परिस्थितियों से वाकिफ हों और अच्छा प्रदर्शन कर सकें।
न्यूजीलैंड के ऊपर जीत के बारे में मुर्तजा ने कहा, जब हम यहां आए थे तब हमने इसके बारे में नहंीं सोचा था।
उन्होंने कहा, यह बात हमारे दिमाग में तब आई जब हमने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल की। हां, अब हम उस पड़ाव पर हैं जो हमारे लिए बहुत बड़ा है। लेकिन हम किसी तरह के अतिरिक्त दबाव में नहीं हैं। हम आराम करने के बाद सेमीफाइनल में जाना चाहते हैं। हम अभ्यास में भी कुछ अतिरिक्त नहीं करना चाहते।
खेल-कूद
आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम
रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।
सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।
बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश