ऑफ़बीट
तेजस का तेज : तीन घंटे देर से निकली मुंबई एक मिनट पहले पहुंची
मुंबई। देश की ट्रेनें अक्सर लेटलतीफी का शिकार होती हैं और इसके लिए वे बदनाम भी हैं। कोई ट्रेन अगर समय पर गंतव्य पर पहुंच जाए तो उसमें सवार यात्री ट्रेन की तारीफ करते नहीं थकते।
इन सबके बीच भारतीय रेल की एक ऐसी ट्रेन भी है जिसने लेटलतीफी के दाग को धोन की कोशिश की है। रेलवे की ओर से हाल ही में शुरू की गई तेजस एक्सप्रेस ने तीन घंटे लेट होने के बावजूद वक्त से पहले यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया है।
दरअसल तेजस ट्रेन गोवा के करमाली स्टेशन से 3-4 घंटे देरी से चली थी। देरी से निकलने का स्वाभाविक मतलब यही था कि यह मुंबई भी देर से पहुंचेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। तेजस इसके तय समय से एक मिनट पहले ही स्टेशन पहुंच गई। यह देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्री हैरत से भर गए।
बता दें कि तेजस एक हाइस्पीड ट्रेन है, जो अधिकतम 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ाई जा सकती है। बताया जा रहा है कि गोवा से ट्रेन साढ़े दस बजे निकली थी। 750 किमी का सफर तय कर यह 7 बजकर 44 मिनट पर मुंबई के छत्रपति टर्मिनल पर पहुंच गई। ट्रेन अगर देरी से चल रही होती है, तो स्पीड बढ़ाकर समय पर गंतव्य स्टेशन पर इसे पहुंचाया जा सकता है। आमतौर पर इसकी रफ्तार 150 किलोमीटर के आसपास रहती है।
एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, मॉनसून आने के बाद तय नई समय सारिणी के तहत तेजस ट्रेन की यह पहली यात्रा थी, जो बिना किसी परेशानी के पूरी हुई।
नई समय सारिणी के अनुसार, यह प्रीमियम ट्रेन मुंबई से एक सप्ताह में तीन बार चलेगी और अगले दिन गोवा से वापस आ जाएगी। सामान्य मौसम में ट्रेन को सफर पूरा करने में लगभग आठ घंटे लगते हैं। लेकिन मॉनसून की वजह से ट्रेन की स्पीड घटाई गई है, इसलिए अब यह अपना सफर तय करने में 12 से 15 घंटे का समय लेगी।
कोंकर्ण रेलवे के प्रवक्ता एलके वर्मा ने बताया कि मुंबई से खाली कोच आने में ज्यादा समय लग गया, इसलिए ट्रेन यहां से देरी से निकल सकी। उन्होंने कहा, ‘यह देरी बदली हुई समय सारिणी के कारण हुई है। इसमें ट्रेन का कोई दोष नहीं है। वैसे बता दें कि ये ट्रेन हमेशा अपने तय समय पर ही गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी।‘
अलग-अलग स्टेशनों पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि ट्रेन कुंदल स्टेशन पर 2 घंटे 17 मिनट देरी से पहुंची। लेकिन रत्नागिरी पर यह सिर्फ एक घंटे की देरी से आई थी। पनवेल में यात्रियों ने बताया कि ट्रेन 14 मिनट लेट थी। मुंबई स्टेशन पर यह ट्रेन रविवार को एक मिनट पहले ही जा पहुंची।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल1 day ago
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार