Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

इस क्रिकेटर ने पहली नजर में दे दिया बार बाला को दिल

Published

on

न्यूजीलैंड, क्रिकेटर, बार बाला, मिशेल मैक्लिंघन, रिनी ब्राउन

Loading

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के तूफानी पेस बॉलर मिशेल मैक्लिंघन की लव स्‍टोरी बेहद रोचक है। मिशेल बॉलिंग के दौरान मैदान पर अक्सर एग्रेसिव नजर आते हैं। उनका दिल एक बार बाला पर आ गया और अब वह उनकी गर्ल फ्रेंड हैं।

यह सच है कि मिशेल मैक्लिंघन को पहली नजर में ही प्यार हो गया था। दरअसल, 2012 में जब वह अपने दोस्तों के साथ मौज मस्‍ती के लिए एक डांस बार में पहुंचे थे, जहां उनकी नजर रिनी ब्राउन पर पड़ी थी। उन्होंने सीधा जाकर उनसे नंबर मांग लिया। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी।

रिनी ब्राउन ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे एक लंबा-चौड़ा लड़का उनके करीब आकर उनसे उनका पर्सनल नंबर मांगने लगा। रिनी ने कहा कि मैं नहीं जानती थी कि वो इतने प्रसिद्ध क्रिकेटर है । मैंने उसे इग्नोर कर दिया।

इसके बाद जब मुझे मेरी दोस्‍तों  ने उनके बारे में बताया तो मैं खुद उनके पास उनका नंबर लेने पहुंच गई। रिनी कहती हैं, बार में पहली मुलाकात के बाद कब हम दोनों इतने करीब आ गए ये पता ही नहीं चला। हम दोनों में कब प्‍यार हो गया, इसका भी हमें पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें: दीवार भेदी रडार से सेना को मिल रही आतंकियों को तलाशने में कामयाबी

 

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending