Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

JEE advance 2017 के रिजल्‍ट जारी, लड़के रहे अव्‍वल

Published

on

JEE advance 2017, ऑल इंडिया रैंक, Topper, आईआईटी

Loading

नई दिल्‍ली। JEE advance 2017 रिजल्ट का ऐलान हो चुका है। प्रतियोगिता में इस बार लड़कों ने बाजी मारी है। चंडीगढ़ के सर्वेश मेहतानी ऑल इंडिया रैंक के Topper हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर पुणे के अक्षत चुग हैं और तीसरे स्थान पर दिल्ली के अनन्य अग्रवाल ने जगह बनाई हैं।

JEE advance 2017, ऑल इंडिया रैंक, Topper, आईआईटी

सर्वेश ने बताया कि आईआईटी में पढ़ने के क्रेज ने उन्हें यह सफलता दिलाई है। 9वां रैंक हासिल करने वाले चंडीगढ़ के रचित बंसल भी IIT Bombay में ही एडमिशन लेना चाहते हैं। टॉपर सर्वेश की तरह रचित भी कंप्यूटर साइंस में ही पढ़ाई करेंगे।

राजस्थान कोटा स्थ‍ित वाइब्रेंट एकेडमी के छात्र सूरज यादव ने JEE एडवांस में ऑल इंडिया में 5वीं रैंक हासिल की है। सूरज ने ऑल इंडिया रैंक में जगह बनाने के लिए 366 में 330 अंक हासिल किए हैं। सूरज के पिता भि‍वानी में एक कॉन्ट्रैक्ट टीचर हैं और मां हाउसमेकर हैं।

Indian Institute of Technology (IIT) Madras ने jeeadv.ac.in पर रिजल्ट जारी किया है। रिजल्ट सुबह 10 बजे जारी किया गया। परीक्षा के लिए करीब 1.7 लाख कैंडिडेट ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिन कैंडिडेट ने JEE (Main) क्लीयर किया था JEE (Advanced) में वही बैठ पाए।

JEE (Advanced) में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर ही Indian Institutes of Technology (IITs) और Indian School of Mines (ISM), Dhanbad में एडमिशन मिलता है।

Joint Seat Allocation Authority (JoSAA) 7 राउंड में एडमिशन प्रक्रिया पूरी करेगी, ताकि IITs की सभी सीटों पर एडमिशन सुनिश्च‍ित किया जा सके। आमतौर पर 2 राउंड एडमिशन प्रक्रिया चलती है, पर पिछले साल 6 राउंड लिया गया, फिर भी 9660 सीट में 73 खाली ही रह गए। www.jeeadv.ac.in पर JEE advance 2017 का रिजल्‍ट देखा जा सकता है।

 

 

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending